चमोली: पूर्व छात्र संघ के अध्यक्ष पर क्यों आया इतना गुस्सा, पुलिस भी पहुंची–

by | Jun 2, 2023 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

छात्र संघ समारोह में जमकर हुआ बवाल, देखते रह गए विधायक और जिला पंचायत अध्यक्ष–

गोपेश्वर: शुक्रवार को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में छात्र संघ समारोह आयोजित हुआ। समारोह में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों ने समारोह के दौरान जमकर हंगामा किया। एबीवीपी के प्रदेश सहमंत्री अमित मिश्रा ने कार्यक्रम शुरू होते ही हंगामा करते हुए आरोप लगाया कि सहसचिव पवन सिंह और कोषाध्यक्ष अंजली के लिए मंच पर बैठन की व्यवस्था नहीं की गई है।

छात्रसंघ अध्यक्ष अंशुल भंडारी के साथ उनकी तीखी बहस हुई। पुलिस ने बीच बचाव करते हुए दोनों पक्षों को शांत कराया। इस दौरान वहां बदरीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी और जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी भी मौजूद थे। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. रचना नौटियाल ने कहा कि कार्यक्रम से पूर्व परिसर का निरीक्षण किया गया था। तब सभी व्यवस्थाएं ठीक थी। कॉलेज प्रशासन की इसमें कोई चूक नहीं है।

छात्र संघ के आपसी विवाद के चलते कुछ देर के लिए कार्यक्रम बाधित हुआ। बाद में दोनों पक्षों को समझाकर शांत करा दिया गया। वहीं, रंगारंग कार्यक्रमों के साथ छात्रसंघ समारोह आयोजित किया गया। छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक लोकगीतों और नृत्य की प्रस्तुति से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। लोकगायक दर्शन सिंह फरस्वाण ने हे नंदा हे गौरा.., शंभू भोलेनाथ.. के साथ ही कई गढ़वाली गीतों की प्रस्तुतियां दी।

इस मौके पर प्राचार्य प्रो. रचना नौटियाल, छात्र संघ प्रभारी डॉ. जेएस नेगी, छात्र संघ महासचिव नितिन नेगी, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि लक्ष्मण सिंह, प्रो. एमके उनियाल, प्रो. बीपी देवली, डॉ. मनोज बिष्ट, डॉ. दिनेश, डॉ. रमन बहुगुणा, डॉ. मनीष कुकरेती, डॉ. मनीष डंगवाल, डॉ. स्वाति नेगी आदि मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: देवाल में मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण को लेकर जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश–

जिला​धिकारी ने प्रस्तावित मल्टीलेवल पार्किंग परियोजना की समीक्षा के दौरान दिए निर्देश, पढ़ें, कैसे...

चमोली: मुख्यमंत्री के प्रति बीकेटीसी के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने जताया आभार–

गुरु पूर्णिमा पर पुजारियों को सौंपा मुख्यमंत्री का शुभकामना संदेश-- गोपेश्वर, 29 जुलाई 2026: प्राचीन...

चमोली: जिला कांग्रेस की नवगठित कार्यकारिणी का सम्मान, बांटे गए नियुक्ति पत्र–

नवनिर्वाचित पदा​धिकारियों को शॉल ओढाकर किया गया सम्मानित, संगठन को मजबूती देने का आह्वान-- गोपेश्वर...

चमोली: फूलों की घाटी पर किया पोस्टकार्ड का विमोचन–

डाक विभाग उत्तराखंड परिमंडल ने घांघरिया में किया विशेष चित्रित पोस्टकार्ड का विमोचन-- ज्योतिर्मठ, 29...

हरी झंडी: उत्तराखंड में ग्रीन मोबिलिटी को मिली नई रफ्तार, 11 स्वच्छ ईंधन आधारित वाहनों को दिखाई हरी झंडी–

लाभार्थियों को वितरित की गई पूंजीगत अनुदान एवं प्रोत्साहन राशि, ई-वाहनों और चार्जिंग नेटवर्क के...

चमोली: प्राकृतिक सौंदर्य और आस्था का संगम है वसुधारा ट्रैक–

चारधाम यात्रा में बदरीनाथ पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों में से साहसी तीर्थयात्री व पर्यटक पहुंचते हैं...

होमगार्ड भर्ती: शारीरिक दक्षता परीक्षा में 69 अभ्यर्थी सफल, 88 रहे अनुपस्थित–

गोपेश्वर पुलिस मैदान में आयोजित हो रही होमगार्ड भर्ती, जोश, जज्बे के साथ पहुंच रहे अभ्यर्थी...

चमोली: ईड़ाबधाणी वार्ड पहुंचे डीएम, भारी बारिश के बाद हालात का लिया जायजा–

भू-धंसाव रोकने के लिए सिंचाई विभाग को सुरक्षा कार्य और जल निकासी सुधारने के लिए लोनिवि को दिए...
error: Content is protected !!