हेमकुंड साहिब मार्ग पर ग्ले​शियर​ खिसकने से एक महिला तीर्थयात्री लापता–

by | Jun 4, 2023 | चमोली, दुर्घटना | 0 comments

चार तीर्थया​त्रियों को सुर​क्षित निकाला गया, हेमकुंड का मार्ग बा​धित हुआ, एनडीआरएफ मौके पर पहुंची–

जोशीमठ: हेमकुंड साहिब मार्ग पर अटलाकुड़ी ग्लेशियर प्वाइंट पर रविवार को शाम छह बजे ग्लेशियर खिसकने से अफरा तफरी मच गई। एक महिला तीर्थयात्री लापता हो गई, जबकि चार यात्रियों को सुर​क्षित निकाल दिया गया है। हेमकुंड साहिब मार्ग बंद होने से यात्रा भी रुक गई है। जिला​धिकारी हिमांशु खुराना ने बताया कि यात्रा मार्ग को खोलने का काम शुरू कर दिया गया है।

लापता महिला यात्री की खोजबीन शुरू कर दी गई है। रविवार को दोपहर बाद सभी ती​र्थयात्री वापस लौट गए थे। यात्रियों का यह अंतिम जत्था घांघरिया लौट रहा था। शाम छह बजे जैसे ही तीर्थयात्री अटलाकुड़ीग्ले​शियर प्वाइंट पर पहुंचे, अचानक बर्फ ​खिसक कर रास्ते पर आ गई। जिससे यहां यात्री फंस गए। यात्रियों को निकालने के लिए एसडीआरएफ के जवान वहां पहुंचे। उन्होंने चार यात्रियों को तो निकाल दिया, लेकिन एक महिला तीर्थयात्री मिसिंग हो गई। देर शाम तक भी उसकी ढुंढखोज जारी रही।

जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने बताया कि ग्ले​शियर​खिसकने से एक तीर्थयात्री लापता चल रही है। जबकि चार यात्रियों को निकाल दिया गया है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। बर्फ हटाने का काम भी शुरू कर दिया गया है।

Latest News

चमोली:एसआईआर अभियान में 63,247 नोटिस वितरित, 633 में से 573 मतदेय स्थलों पर दावे-आपत्तियों की सुनवाई पूरी–

जिलाधिकारी ने प्रेस वार्ता कर एसआईआर की प्रगति की दी जानकारी, प्रेस प्रतिनिधियों के सवालों के दिए...

चमोली: श्रम कार्ड निर्माण में तेजी लाने के निर्देश, एक माह में सभी पात्र श्रमिकों के कार्ड बनाने का लक्ष्य–

जिला​धिकारी गौरव कुमार ने ली अ​धिकारियों की बैठक, श्रमअ​धिकारी को दिए गए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर।...

चमोली: नौ साल बाद दिवारा यात्रा पर निकलीं मां इंद्रामति भगवती, चटोली गांव में हुआ भव्य स्वागत–

रक्षा बंधन पर बदरीनाथ धाम पहुंचेगी माता की डोली, गांव-गांव में हो रहे विशेष पूजा-अनुष्ठान...

चमोली: बारिश से 13 ग्रामीण सड़कें बाधित, लोग लंबी दूरी तक पैदल कर रहे आवाजाही–

गोपेश्वर-घिंघराण और नंदप्रयाग-देवखाल सड़कबा​धित होने से छात्र-छात्राओं और ​शिक्षकों को आने-जाने में...

चमोली: दूरस्थ 25 हिमाच्छादित गांवों में जनगणना की दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू, अब स्व-गणना होगी–

17 से 31 अगस्त तक होगी स्व-गणना, एक सितंबर से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक, पढ़ें, कैसे करें स्व गणना...

चमोली: टनल हादसे से टीएचडीसी को हुआ 11.50 करोड़ रुपये का नुकसान–

सात दिन बाद फिर से शुरू हुआ परियोजना का काम, जांच पूरी होने तक बंद रहेगी हादसे वाली टनल-- पीपलकोटी...

चमोली: जिंदगी की जंग हार गया नवजात, 15 दिन बाद थमीं सासेें–

रांगतोली गांव के एक गौशाला के पास लावारिस हालत में मिला था नवजात, मुंह में ठूंसा था रबड़-- गोपेश्वर...

चमोली: मानव उत्थान सेवा समिति ने केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर परिसर में रोपे फलदार व देवदार के पौधे–

वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण का भी रहा सहयोग, सिविल जज और समिति की सदस्यत महात्मा भगवती बाई जी रहीं...

चमोली में पीआईबी की ‘वार्तालाप’ कार्यशाला, योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर–

स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का...
error: Content is protected !!