हादसा: हेमकुंड साहिब मार्ग पर बर्फ में दबी महिला यात्री का शव बरामद–

by | Jun 5, 2023 | चमोली, दुर्घटना | 0 comments

सुबह से ही आईटीबीपी, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें लगी थी बर्फ हटाने में, हेमकुंड साहिब की ती​र्थयात्रा हुई सुचारु–

जोशीमठ: हेमकुंड साहिब मार्ग पर अटलाकुड़ी में रविवार को ग्ले​शियर की चपेट में आई महिला ती​र्थयात्री का शव बरामद कर लिया गया है। सोमवार को आईटीबीपी, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें सुबह से ही बर्फ हटाने में लगी हुई थी।

बर्फ के नीचे से अमृतसर, पंजाब निवासी मृतका कमलजीत कौर पत्नी जसप्रीत सिंह, उम्र 37 वर्ष का शव बरामद किया गया है। हेमकुंड साहिब मार्ग से बर्फ हटाने के बाद यात्रा भी सुचारु हो गई है। इन दिनों हेमकुंड साहिब क्षेत्र में चटख धूप ​खिल रही है जिससे यहां बर्फ नीचे की ओर ​खिसक रही है।

रविवार को हेमकुंड साहिब मार्ग पर अटलाकुड़ी ग्लेशियर प्वाइंट पर शाम छह बजे ग्लेशियर खिसकने से अफरा तफरी मच गई। एक महिला तीर्थयात्री लापता हो गई, जबकि चार यात्रियों को सुर​क्षित निकाल दिया गया है।

हेमकुंड साहिब मार्ग बंद होने से यात्रा भी रुक गई है। जिला​धिकारी हिमांशु खुराना ने बताया कि सोमवार को सुबह बर्फ हटाने पर महिला तीर्थयात्री का शव बरामद हो गया है।

Latest News

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...

चमोली: ज्योतिर्मठ की बीडीसी बैठक में 300 से अधिक प्रस्तावों पर हुई चर्चा–

जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...

चमोली: हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा अंतिम चरण में पहुंची, 10 को बंद हो जाएंगे कपाट–

बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...

हक की लड़ाई: पैक्स सचिवों की कलमबंदहड़ताल शुरू, बांह में काली पट्टी बांधकर किया विरोध–

एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
error: Content is protected !!