चमोली: इस नगर पालिका ने कूड़े से बनाएं बेंच, कुर्सियां, जिला​धिकारी भी रह गए दंग–

by | Jun 8, 2023 | चमोली, रचनात्मक | 0 comments

डीएम ने अन्य नगर पालिका और पंंचायतों को भी इस मुहिम में जुड़ने के दिए निर्देश, कलेक्ट्रेट में लगाई प्रदर्शनी–

चमोली। नगर पालिका जोशीमठ ने कूडे़ से बने सामान की कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शनी लगाई तो जिला​धिकारी हिमांशु खुराना भी सामान देखकर दंग रह गए। उन्होंने पालिका की मुहिम की सराहना करते हुए इनके और आकर्षक डिजाइन बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इस मुहिम से अन्य निकायों को भी जोड़ा जाए।

जोशीमठ नगर पालिका की ओर से प्लास्टिक कूड़े को अलग कर उसे कॉम्पैक्ट किया जाता है। इनके 70 से 75 किलो के बंडल बनाकर नाएडा भेजे जा रहे हैं। जहां से इको फ्रेंडली सामान टेबल, कुर्सी, बेंच आलमारी, गमले, कूड़ेदान, ट्री गार्ड आदि बनाए जा रहे हैं। पालिका की ओर से इनको सरकारी कार्यालयों में लगाया जा रहा है। कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शनी के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि किस सामग्री में कितना मटीरियल लग रहा है इसका आकलन करते हुए जिले की अन्य निकायों को इससे जोड़ा जाए, जिससे निकाय इससे अच्छी आमदनी कमा सकें।

इस दौरान बताया गया कि जोशीमठ नगर पालिका की ओर से 2011 से अब तक 10.50 लाख किलो कूड़ा बेचकर 86 लाख रुपये की आय अर्जित की जा चुकी है। प्रदर्शनी के दौरान पालिका के अधिशासी अधिकारी भारत भूषण, एसआई अनिल कुमार सहित पालिका के कर्मचारी मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: सड़क पर ‘सिस्टम’ दिखा रहे थे हुड़दंगी, एसपी चमोली ने सिखाया सबक–

बदरीनाथ हाईवे किनारे नो पार्किंग में हुड़दंग मचा रहे थे, माहौल खराब होते देख एक्शन में आई चमोली...

राज्यपाल ने औली में आयोजित सैनिक सम्मेलन में किया प्रतिभाग–

सेना की विभिन्न टुकड़ियां हुई शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले जवानों को किया गया सम्मानित...

हक की लड़ाई: राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने भरी हुंकार, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी से मिले–

पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के पदा​धिकारियों ने पेंशन हुंकार रैली के लिए किया व्यापक...

चमोली: कांग्रेस संगठन में सक्रिय कार्यकर्ताओं को दी जाएगी तरजीत, कांग्रेस का संगठनात्मक विस्तार जल्द–

गोपेश्वर में बोलीं कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, संगठन का गुटबाजी से दूर रखने का आह्वान...

जय बदरीनाथ: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने किए बदरीनाथ भगवान के दर्शन–

राज्यपाल ने कहा, उत्तराखंड में बेहतर ढंग से संचालित हो रही चारधाम यात्रा-- गोपेश्वर, 09 मई 2026:...

चमोली: जनगणना कार्य में तेजी लाएं, समयबद्ध लक्ष्य हर हाल में पूरा करें : जिलाधिकारी–

जिला प्रशासन ने 24 मई तक रखा है जनगणना कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य, कार्य में तेजी लाने के निर्देश...

चमाेली: गम्भीर रूप से बीमार युवक को हेली एंबुलेंस से एम्स किया रेफर–

मरीज को गंभीर ​स्थिति में परिजन लाए जिला अस्पताल, प्राथमिक उपचार के बाद भेजा हायर सेंटर-- गोपेश्वर...

चमाेली: लापरवाही बरतने पर स्टोन क्रशर किया सीज–

खनन संचालन के नियमों का कड़ाई से पालन करने के दिये खनन अ​धिकारियों ने निर्देश-- चमाेली, 05 मई 2026:...

चमोली: प्रशासन और टीएचडीसी अ​धिकारियों की बैठक में गरजे नागपुर बंड क्षेत्र के परियोजना प्रभावित, जनांदोलन की दी चेतावनी–

समस्याओं के समाधान को टीएचडीसी ने मांगा 15 दिन का समय, नियत समय में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो...
error: Content is protected !!