हेलंग-मारवाड़ी बाईपास मार्ग के विरोध में उतरे जोशीमठ के व्यापारी–

by | Jun 8, 2023 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद जी महाराज ने भी किया बाईपास का विरोध, कहा श्रद्धालुओं को नृसिंह मंदिर के दर्शनों से नहीं रखा जा सकता वंचित–

जोशीमठ: भू-धंसाव से त्रस्त जोशीमठ के व्यापारी फिर सड़क पर उतरे हैं। वे हेलंग-मारवाड़ी बाईपास मार्ग के निर्माण का ​विरोध कर रहे हैं। व्यापारियाें ने गुरुवार को नगर में जुलूस प्रदर्शन किया। कहा कि बाईपास मार्ग का निर्माण नहीं रोका तो आंदोलन को और भी तेज कर लिया जाएगा।

सुबह करीब दस बजे सभी व्यापारी एकत्रित हुए और जुलूस की शक्ल में तहसील में पहुंच गए। उन्होंने यहां एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। व्यापाारियों ने कहा कि हेलंग बाईपास मार्ग का निर्माण पांच जून को स्थानीय लोगों ने इसलिए रुकवा दिया था कि जोशीमठ भू-धंसाव के लिए इसको भी बड़ा कारण माना जा रहा है।

तत्काल प्रशासन ने बाईपास मार्ग का निर्माण रुकवा दिया था, लेकिन अब फिर से मार्ग निर्माण शुरू हो गया है। यदि मार्ग निर्माण काम नहीं रोका गया तो वे बड़ा आंदोलन शुरू कर देंगे। आंदोलन से बदरीनाथ और हेमकुंड की यात्रा प्रभावित होगी तो इसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

व्यापार मंडल अध्यक्ष नैन सिंह भंडारी, महामंत्री जयप्रकाश भट्ट, कोषाध्या कन्हैया शाह, संरक्षक माधव प्रसाद सेमवाल, रमेश डिमरी, मनोज जैन, प्रदीप पंवार, संतोष बिष्ट, महावीर बिष्ट, सुभाष डिमरी, मोहम्मद सलीम, हाजी नसीम, सौरभ राणा आदि शामिल रहे। बाईपास मार्ग के निर्माण का विरोध शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती ने भी किया है। उन्होंने कहा कि हेलंग-मारवाड़ी बाईपास धार्मिक भावनाओं और आम जनभावनाओं के विपरीत है। श्रद्धालुओं को नृसिंह मंदिर के दर्शनों से वंचित नहीं रखा जा सकता है।

Latest News

हक की लड़ाई: संतानदायिनी अनसूया देवी मंदिर तक सड़क निर्माण की मांग–

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, 2.50 किमी सड़क के लिए स्वीकृत 44 लाख रुपये का काम शुरू कराने...

चमोली: बदरीनाथ के अराइवल प्लाजा में मूल निवासियों आवंटित हो 22 दुकानें–

प्रशासन ने मास्टर प्लान से प्रभावित 122 दुकानदारों को 15 साल पुराने साक्ष्य पर स्थायी आवंटन का...

आस्था: निजमुला घाटी के गौणा में पहुंची बंड की मां नंदा की डोली, रामणी में मेला शुरू–

रामणी में आज होगा बंड और दशोली की डोली का मिलन, तीन दिवसीय नंदा मेले का भी हुआ शुभारंभ-- पीपलकोटी...

चमोली: 29 सितंबर को होंगे गोपेश्वर महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव, एनएसयूआई ने झोंकी ताकत–

एनएसयूआई ने छात्र हितों के मुद्दों को लेकर झोंकी ताकत, संभावित प्रत्याशियों ने शुरू किया प्रचार...

चमोली: 63,347 एसआईआर नोटिसों का निस्तारण, अब अंतिम मतदाता सूची की तैयारी–

दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची...

बदरीनाथ विधानसभा: चुनावी रण के लिए फिर गांवों की ओर भंडारी, बढ़ाई सियासी सक्रियता–

गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर निराकरण का दे रहे भरोसा; बदरीनाथ विधानसभा...

चमोली: गोपेश्वर में देवभूमि खेल चेतना यात्रा का हुआ आयोजन, उमड़ा उत्साह–

गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा खेल स्टेडियम पहुंची, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग...

चमोली: गंगोलगांव के नौ लोगों को जिला एवं सत्र न्यायालय ने दी राहत, सभी दोषमुक्त–

वर्ष 2022 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान गंगोलगांव क्षेत्र में हुई कथित घटना के संबंध में...

आस्था: टेड़ा-खंसाल की आराध्य देवी माता इंद्रामति देवी की डोली ने गोपेश्वर में दिए दर्शन–

भक्तों ने किए इंद्रामति माता की डोली के दर्शन, जगह-जगह हुआ मात की डोली का फूल-मालाओं से स्वागत...
error: Content is protected !!