आक्रोश: बाहर के लोग यहां आकर बेच रहे हींग और अन्य सामान–

by | Jun 10, 2023 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

व्यापारियों ने आक्रोश में बंद रखी दुकानें, तीर्थयात्रियों को उठानी पड़ी परेशानी, प्रशासन को भेजा ज्ञापन–

उत्तरकाशी: गंगोत्री धाम में शनिवार को स्थानीय व्यापारियों ने आक्रोश में दुकानें बंद रखीं। आक्रोश का कारण यह है कि बाहरी मूल के व्य​क्तियों द्वारा धाम में हींग व अन्य स्थानीय उत्पाद बेचे जा रहे हैं, वे भी असली नहीं हैं।

व्यापारियों का कहना है कि पूर्व में प्रशासन को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा गया, लेकिन इस ओर कोई कार्रवाई नहीं की गई। तीर्थयात्रियों से कहा जा रहा है कि यह गंगोत्री धाम के आसपास मिलता है, जब​कि सामग्री बाहर की है। तीर्थयात्री भी ठगी का ​शिकार हो रहे हैं।

व्यापारियाें का कहना है कि प्रशासन को पूर्व में ज्ञापन दिया था कि गंगोत्री धाम के मुख्य गेट से बाहर गंगोत्री हाईवे पर कोई दुकाने नहीं लगाई जाए। लेकिन नगर पंचायत की अनदेखी से अवैध रेड़ी और फड़ की दुकाने लगाई जा रही हैं। वहीं धाम में अभी तक बाहर से आने वाले लोगों का सत्यापन नहीं हुआ है।

शनिवार को बाजार बंद होने के कारण यात्रियों को भोजन सहित अन्य सामान खरीदने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक बाहरी क्षेत्रों के लोगों की फड़रेड़ी बंद नहीं की गई, तब तक आंदोलन जारी रखा जाएगा।

Latest News

चमोली:एसआईआर अभियान में 63,247 नोटिस वितरित, 633 में से 573 मतदेय स्थलों पर दावे-आपत्तियों की सुनवाई पूरी–

जिलाधिकारी ने प्रेस वार्ता कर एसआईआर की प्रगति की दी जानकारी, प्रेस प्रतिनिधियों के सवालों के दिए...

चमोली: श्रम कार्ड निर्माण में तेजी लाने के निर्देश, एक माह में सभी पात्र श्रमिकों के कार्ड बनाने का लक्ष्य–

जिला​धिकारी गौरव कुमार ने ली अ​धिकारियों की बैठक, श्रमअ​धिकारी को दिए गए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर।...

चमोली: नौ साल बाद दिवारा यात्रा पर निकलीं मां इंद्रामति भगवती, चटोली गांव में हुआ भव्य स्वागत–

रक्षा बंधन पर बदरीनाथ धाम पहुंचेगी माता की डोली, गांव-गांव में हो रहे विशेष पूजा-अनुष्ठान...

चमोली: बारिश से 13 ग्रामीण सड़कें बाधित, लोग लंबी दूरी तक पैदल कर रहे आवाजाही–

गोपेश्वर-घिंघराण और नंदप्रयाग-देवखाल सड़कबा​धित होने से छात्र-छात्राओं और ​शिक्षकों को आने-जाने में...

चमोली: दूरस्थ 25 हिमाच्छादित गांवों में जनगणना की दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू, अब स्व-गणना होगी–

17 से 31 अगस्त तक होगी स्व-गणना, एक सितंबर से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक, पढ़ें, कैसे करें स्व गणना...

चमोली: टनल हादसे से टीएचडीसी को हुआ 11.50 करोड़ रुपये का नुकसान–

सात दिन बाद फिर से शुरू हुआ परियोजना का काम, जांच पूरी होने तक बंद रहेगी हादसे वाली टनल-- पीपलकोटी...

चमोली: जिंदगी की जंग हार गया नवजात, 15 दिन बाद थमीं सासेें–

रांगतोली गांव के एक गौशाला के पास लावारिस हालत में मिला था नवजात, मुंह में ठूंसा था रबड़-- गोपेश्वर...

चमोली: मानव उत्थान सेवा समिति ने केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर परिसर में रोपे फलदार व देवदार के पौधे–

वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण का भी रहा सहयोग, सिविल जज और समिति की सदस्यत महात्मा भगवती बाई जी रहीं...

चमोली में पीआईबी की ‘वार्तालाप’ कार्यशाला, योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर–

स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का...
error: Content is protected !!