चारधाम यात्रा मार्ग पर यातायात व्यवस्था संभालने के साथ ही मानवीय कार्यों को भी बखूबी निभा रहीं डीएसपी–
गोपेश्वर: चमोली जनपद की पुलिस उपाधीक्षक (ऑपरेशन) नताशा सिंह चारधाम यात्रा मार्ग पर यातायात व्यवस्था, जागरुकता कार्यक्रमों के साथ ही मानवीय कार्यों को भी बखूबी निभा रही हैं। शनिवार को हनुमान चट्टी के पास दो यात्री वाहनों की आमने सामने की टक्कर हो गई।
जिसमें एक यात्री घायल हो गया। इसी दौरान पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन नताशा सिंह बदरीनाथ की ओर जा रही थी। उन्होंने वाहन रोककर घायल यात्री रामनिवास (55 साल) पुत्र केशव राम निवासी नगबाग रामपुर मथुरा उत्तर प्रदेश को अन्य लोगों की मदद से अपनी गाड़ी में बिठाया और अस्पताल पहुंचाया। जहां पर उसका उपचार किया गया। जिसके बाद वे अपने गंतव्य को निकल गए।