जन्मदिवस मनाने गए चमोली जनपद के दो युवक नदी में ढूबे, मौत–

by | Jun 17, 2023 | चमोली, दुर्घटना | 0 comments

नदी में नहाने के दौरान गहराई में चले गए थे दोनों युवक, स्थानीय लोगों ने नदी से निकाले शव, गांव में मातम–

बागेश्वर: चमोली जिले से दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाने बागेश्वर गए दो युवकों की नहाने के दौरान गोमती नदी में ढूबने से मौत हो गई है। दोनों युवक थराली तहसील के तुंगेश्वर लोल्टी गांव के थे। युवकों की मौत की सूचना जब लोल्टी गांव में पहुंची तो गांव में मातम पसर गया। प्रभावित परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। शनिवार को दोनों का अंतिम संस्कार कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार, चमोली जनपद के थराली तहसील के तुंगेश्वर लोल्टी गांव के सूरज गुसांई पुत्र बलवीर सिंह, उम्र 28 साल का शुक्रवार को जन्मदिन था। वह अपने चार साथियों लक्ष्मण सिंह, नीरज गुसाईं, मनोहर सिंह और गब्बर सिंह के साथ जन्मदिन मनाने के लिए कुमाऊं के प्रसिद्ध नरसिंह मंदिर मैगड़ीस्टेट पहुंचा था।

जन्मदिन की पार्टी के बाद पांचों गोमती नदी में नहाने के लिए गए। नहाते समय सूरज गुसाईं और गब्बर सिंह गहराई में चले गए। दोनों जब काफी देर तक नदी से बाहर नहीं आए तो तीनों साथियों को अनहोनी का अंदेशा हुआ, उन्होंने मदद के लिए बचाओ बचाओ की आवाज लगाई।

उनकी आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और लोगों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसकी सूचना पर कानूनगो मानवेंद्र सिंह गुनसोला, पटवारी प्रवीण सिंह टाकुली मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए। शनिवार को दोनों शवों का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।

Latest News

चमोली:एसआईआर अभियान में 63,247 नोटिस वितरित, 633 में से 573 मतदेय स्थलों पर दावे-आपत्तियों की सुनवाई पूरी–

जिलाधिकारी ने प्रेस वार्ता कर एसआईआर की प्रगति की दी जानकारी, प्रेस प्रतिनिधियों के सवालों के दिए...

चमोली: श्रम कार्ड निर्माण में तेजी लाने के निर्देश, एक माह में सभी पात्र श्रमिकों के कार्ड बनाने का लक्ष्य–

जिला​धिकारी गौरव कुमार ने ली अ​धिकारियों की बैठक, श्रमअ​धिकारी को दिए गए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर।...

चमोली: नौ साल बाद दिवारा यात्रा पर निकलीं मां इंद्रामति भगवती, चटोली गांव में हुआ भव्य स्वागत–

रक्षा बंधन पर बदरीनाथ धाम पहुंचेगी माता की डोली, गांव-गांव में हो रहे विशेष पूजा-अनुष्ठान...

चमोली: बारिश से 13 ग्रामीण सड़कें बाधित, लोग लंबी दूरी तक पैदल कर रहे आवाजाही–

गोपेश्वर-घिंघराण और नंदप्रयाग-देवखाल सड़कबा​धित होने से छात्र-छात्राओं और ​शिक्षकों को आने-जाने में...

चमोली: दूरस्थ 25 हिमाच्छादित गांवों में जनगणना की दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू, अब स्व-गणना होगी–

17 से 31 अगस्त तक होगी स्व-गणना, एक सितंबर से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक, पढ़ें, कैसे करें स्व गणना...

चमोली: टनल हादसे से टीएचडीसी को हुआ 11.50 करोड़ रुपये का नुकसान–

सात दिन बाद फिर से शुरू हुआ परियोजना का काम, जांच पूरी होने तक बंद रहेगी हादसे वाली टनल-- पीपलकोटी...

चमोली: जिंदगी की जंग हार गया नवजात, 15 दिन बाद थमीं सासेें–

रांगतोली गांव के एक गौशाला के पास लावारिस हालत में मिला था नवजात, मुंह में ठूंसा था रबड़-- गोपेश्वर...

चमोली: मानव उत्थान सेवा समिति ने केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर परिसर में रोपे फलदार व देवदार के पौधे–

वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण का भी रहा सहयोग, सिविल जज और समिति की सदस्यत महात्मा भगवती बाई जी रहीं...

चमोली में पीआईबी की ‘वार्तालाप’ कार्यशाला, योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर–

स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का...
error: Content is protected !!