स्वच्छता अ​भियान: देश के प्रथम गांव माणा से लेकर गौचर तक चलाया स्वच्छता अ​भियान–

by | Jun 18, 2023 | चमोली, जागरुकता | 0 comments

बदरीनाथ, नंदप्रयाग, पीपलकोटी, गोपेश्वर, पोखरी में आयोजित हुई स्वच्छता रैलियां, जिला मुख्यालय पर जिला जज के नेतृत्व में चला स्वच्छता अ​भियान–

गोपेश्वर:

स्वच्छता अ​भियान के तहत चमोली जनपद में रविवार को वृहद साफ-सफाई अ​भियान चलाया गया। देश के प्रथम गांव माणा से लेकर गौचर तक चारों तरफ स्वच्छता अ​भियान चला। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जनपद न्यायाधीश धनंजय चर्तुवेदी के नेतृत्व में जिला मुख्यालय गोपेश्वर में जिला स्तरीय अधिकारियों, विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्यों, अधिवक्ताओं, स्वयं सहायता समूहों, एनसीसी, एनएसएस के छात्र छात्राओं, शिक्षकों, पर्यावरण मित्रों, समाज सेवी संस्थाओं एवं जन प्रतिनिधियों ने नगर क्षेत्र में स्वच्छता जागरूकता रैली के साथ श्रमदान कर वृहद स्तर पर सफाई अभियान चलाया। इस दौरान नुक्कड नाटकों के माध्यम से लोगों का स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया। स्वच्छता कार्यक्रम के तहत अपर नेग्वाड, मंडल वाई पास एवं नगर पालिका के विभिन्न क्षेत्रों में श्रमदान कर वृहद साफ सफाई करने के बाद पौधारोपण भी किया गए। जिला पंचायत सभागार में स्वच्छता सप्ताह कार्यक्रम समापन हुआ।

गोपेश्वर जिला न्यायालय परिसर में जनपद न्यायाधीश धनंजय चतुर्वेदी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए स्वच्छता कार्यक्रम का शुभारंभ किया और सभी को सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई। साथ ही स्वच्छता सप्ताह कार्यक्रम में सक्रिय रूप से प्रतिभाग करने वाले छात्र छात्राओं, गणमान्य नागरिकों, पर्यावरण मित्रों एवं स्वयं सहायता समूहों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

स्वच्छता कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा पासवान, पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल, डीएफओ सर्वेश कुमार दुबे, डीएफओ इन्द्र सिंह नेगी, मुख्य विकास अधिकारी डा.ललित नारायण मिश्र, अपर जिलाधिकारी डा.अभिषेक त्रिपाठी, ईओ सुधीर कुमार, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव/सीनियर सिविल जज सिमरनजीत कौर, जिला न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता, जिला स्तरीय अधिकारी, शिक्षक, छात्र-छात्राएं, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, समाज सेवी संस्थाओं के पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं पर्यावरण मित्र आदि शामिल थे।

बदरीनाथ धाम में नगर पंचायत बदरीनाथ, बीकेटीसी, आईटीबीपी, पुलिस प्रशासन की ओर से स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर पंचायत नंदप्रयाग में विभिन्न विभागों के साथ मिलकर स्वच्छता रैली निकाली गई। जिसमें वन विभाग, पुलिस, स्वास्थ्य, और अ​धिवक्तागण मौजूद रहे। नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. हिमानी वैष्णव ने हरी झंडी दिखाकर स्वच्छता रैली का आगाज किया। पीपलकोटी में स्वच्छता रैली के साथ ही गोष्ठी का आयोजन किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष रमेश बंडवाल ने पर्यावरण मित्रों को सम्मानित किया। पोखरी और नंदानगर क्षेत्रों में भी स्वच्छता अ​भियान चलाया गया। बाल भवन गोपेश्वर और उत्तराखंड प​ब्लिक स्कूल की और गोपेश्वर नगर में स्वच्छता रैली आयोजित की गई।

Latest News

चमोली: स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने किया उपजिला अस्पताल ज्योतिर्मठ का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा–

चारधाम यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता : सुबोध उनियाल-- ज्योतिर्मठ, 07...

चमोली: स्वच्छता, फॉगिंग और जनजागरूकता पर जोर, डेंगू-मलेरिया नियंत्रण को जिलाधिकारी के निर्देश–

जिला​धिकारी ने ली अंतरविभागीय समन्वय बैठक, अ​​धिकारियों को दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 07 जून 2026:...

चमाेली: विज्ञान संकाय की मांग पर छात्रों ने धरना स्थल को बनाया ‘कक्षा’, किताबें पढ़कर पूछे सवाल–

राइंकाचौनघाट में विज्ञान वर्ग शुरू करने की मांग को लेकर 14वें दिन भी जारी रहा क्रमिक धरना, आंदोलन...

जख्मी पड़ी निजमुला घाटी के गांवों को जोड़ने वाली सड़क, जरा सुध लो डीएम साब–

एक साल से काली चट्टान पर नहीं हुआ काम, अब बरसात में फिर परेशानी खड़ी करने को तैयार मनहूस चट्टान...

वन मंत्री सुबोध उनियाल ने नन्दा देवी बायोडायवर्सिटी मॉनिटरिंग एक्सपीडिशन-2026 को किया रवाना–

नंदा देवी की जैव विविधता के संरक्षण और वैज्ञानिक अध्ययन की दिशा में बड़ा कदम-- ज्योतिर्मठ, 08 जून...

दुखद: राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के जवान राहुल सिंह जग्गी का निधन, क्षेत्र में शोक–

उनकी कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभ​क्ति सदैव स्मरणीय रहेगी, लोगों ने व्यक्त की शोक संवेदना...

रुद्रप्रयाग: आठ जून से सात जुलाई तक घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ–

मतदाताओं का सत्यापन और गणना प्रपत्र भरेंगे, जिला​धिकारी ने की मतदाता सूची बनाने में सहयोग की अपील...

चमोली: गोपेश्वर में अब हर सोमवार को होगा जनता मिलन कार्यक्रम, जनसमस्याएं सुनेंगे डीएम–

जिला​धिकारी का जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर रहेगा फोकस, पढ़ें क्या रहेगा डीएम को मिलने का समय...

चमोली: बरसात से पहले सुरक्षा कवच मजबूत करने को लेकर तैयारियों की समीक्षा–

पुलों के सुरक्षा ऑडिट से लेकर नालों की सफाई तक, मानसून तैयारियों पर जिलाधिकारी का फोकस-- गोपेश्वर, 6...
error: Content is protected !!