मनमानी:अगस्त्यमुनि में अंग्रेजी शराब की दुकान में निर्धारित रेट से अ​धिक में बेची जा रही शराब–

by | Jun 24, 2023 | आरोप, रूद्रप्रयाग | 0 comments

बीच बाजार में मची शराब कारोबारियों की लूट, चुपचाप देख रहे आबकारी विभाग के अ​धिकारी, सिर्फ कमीशन लेने तक सीमित, नहीं होती कोई कार्रवाई–

अगस्त्यमुनि: रुद्रप्रयाग जनपद में स्थापित सभी अंग्रेजी शराब की दुकानों में खुलेआम शराब की बोतलें ओवर रेट में बेची जा रही हैं, लेकिन अगस्त्यमुनि में ​स्थित शराब की दुकान ने हद ही कर दी है। ग्राहकों से पचास से लेकर सौ रुपये तक अतिरिक्त मांगे जा रहे हैं। दुकान में पूरी तरह से शराब कारोबारियों की मनमानी हावी है। लोगों का कहना है कि आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर से लेकर अ​धिकारियों तक मोटा कमीशन पहुंच रहा है, जिस कारण वे आंखें मूंदकर सो रहे हैं। ऐसे में जनता की जेब पर बीच बाजार में डाका डाला जा रहा है।

अगस्त्यमुनि के विजयनगर में अंग्रेजी शराब की दुकान ​स्थित है। दुकान में मानक से अ​धिक रेट पर शराब की बिक्री की जा रही है। लोगों के विरोध जताने पर उल्टा उन्हें धमकाया जा रहा है। कुछ लोगों ने बताया कि शराब की बोतलों पर खुलेआम ओवर रेटिंग चल रही है। इस पर कार्रवाई कभी नहीं होती है। जिला आबकारी विभाग की शराब कारोबारियों से मिलीभगत के चलते यह सब चल रहा है। शराब की खैफ रात के अंधेरे में गांवों तक भी पहुंचाई जा रही है। ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को बर्बाद किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्र की दुकानों में भी शराब बेची जा रही है। जिला आबकारी विभाग के अ​धिकारी सिर्फ कमीशन लेने तक सीमित हैं। लोगों ने जिला​धिकारी से मामले का संज्ञान लेते हुए शराब की दुकान पर कड़ी कार्रवाई करने और आबकारी विभाग के अ​धिकारियों को लगातार दुकान की मॉनेटरिंग करने की मांग उठाई है।

Latest News

चमोली: महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरुक, दवाईयां दी–

गोपेश्वर (चमोली), 16 अप्रैल 2026: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...

चमोली: जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता दिखाएं अ​धिकारी–

सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक में दिए डीएम गौरव कुमार ने निर्देश...

अच्छी खबर: उत्तराखंड में बढ़ेगी विधवा, दिव्यांग, तीलूरौतेली और बौना पेंशन–

समाज कल्याण मंत्री ने दिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश, दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान बढ़ेगा...

जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने के लिए सेना का दल रवाना, 23 मई को खुलेंगे कपाट–

भारतीय सेना की 418 माउंटेन ब्रिगेड के जवानों के साथ सेवादारों का दल हुआ रवाना-- जोशीमठ, 15 अप्रैल...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार ने पूर्ति अधिकारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस–

गैस की समस्या को लेकर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी के साथ थी बैठक, नहीं पहुंचे पूर्ति...

चमोली: पीपलकोटी क्षेत्र के जनप्रतिनि​​धियों ने टीएचडीसी और एचसीसी पर लगाया क्षेत्र की अनदेखी का आरोप–

जिला​धिकारी से मिले जनप्रतिनि​धि, कई समस्याएं उठाई-- पीपलकोटी, 16 अप्रैल 2026: नगर पंचायत पीपलकोटी...

डबल इंजन की सौगात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया देहरादून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण–

अब दिल्ली से देहरादून अब मात्र ढाई घंटे का सफर, पीएम बोले-देश विकास की भाग्य रेखाएं बना रहा...

आस्था: त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा–

ऋषिकेश, 15 अप्रैल 2026: मंगलवार को 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची।...
error: Content is protected !!