चमोली: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 11 साल की सजा–

by | Jun 25, 2023 | चमोली, न्यायालय | 0 comments

2019 का मामला, जिला एवं विशेष सत्र न्यायाधीश की कोर्ट ने सुनाई सजा–

गोपेश्वर: नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोपी को जिला एवं विशेष सत्र न्यायाधीश धनंजय चतुर्वेदी ने 11 साल की सजा सुनाई है। साथ ही 20 हजार रुपये का अर्थ दंड भी लगाया है। अर्थ दंड नहीं देने पर दो माह अतिरिक्त कारवास भुगतना होगा। कोर्ट ने पोक्सो अधिनियम के प्रावधानों के तहत पीड़िता को प्रतिकर के रूप में पांच लाख रुपये देने के जिलाधिकारी चमोली को निर्देश दिए हैं।

मामले में पीड़िता की ओर से पैरवी कर रहे वरिष्ठ अ​धिवक्ता विशेष लोक अभियोजन पोक्सो मोहन पंत ने बताया कि मामला पोखरी थाना क्षेत्र का है। पीड़िता की ओर से दी गई तहरीर में बताया गया कि वह अपनी दोस्त की जन्मदिन की पार्टी में गई थी। वहां आरोपी सुभाष सिंह ने उसे शीतल पेय में नशीला पदार्थ खिलाकर पिला दिया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। मार्च 2019 में आरोपी फिर उसके घर गया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता गर्भवती हुई तो उसने इस बारे में सुभाष को बताया।

सुभाष ने कहा वह सब ठीक कर देगा और यदि उसने घर वालों को बताया तो वह खुद को मार देगा और तेरे परिवार वाले जेल चले जाएंगे, जिससे पीड़िता चुप हो गई। इस बीच पीड़िता की शादी कहीं अन्य जगह तय हो गई। उसने सुभाष इसकी जानकारी दी तो उसने पीड़िता पर शादी करने के लिए दबाव बनाया। जिसके चलते पीड़िता ने दूसरी जगह शादी कर ली, और चार दिसंबर 2019 को पीड़िता ने एक बच्ची को जन्म दिया। पीड़िता के घर वालों ने जब इसके बारे में पूदताछ की तो मामला उजागर हुआ। जिसके बाद परिजनों ने थाने में तहरीर दी।

अधिवक्ता मोहन पंत ने बताया कि मामले की जांच के दौरान आरोपी सुभाष, पीड़िता और नवजात बच्चे के सेंपल लेकर डीएनए टेस्ट कराया गया। जिसमें सुभाष और पीड़िता बच्चे के जैविक माता पिता पाए गए। कोर्ट में 12 गवाह पेश किए गए। जिसके आधार पर कोर्ट ने आरोपी सुभाष सिंह को दोषी पाते हुए 11 साल की सजा सुनाई।

Latest News

चमोली: उप वन क्षेत्राधिकारी राय सिंह कुंवर को दी भावभीनी विदाई–

अ​धिकारी, कर्मचारी और परिजन हुए सेवानिवृत्त समारोह में शामिल, सम्मानित किया-- गोपेश्वर, 31 मई 2026:...

चमोली: एनटीपीसी तपोवन में स्वच्छता पखवाड़ा 2026 का सफल एवं जनभागीदारीपूर्ण आयोजन–

कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख अजय कुमार शुक्ला के नेतृत्व, मार्गदर्शन में आयोजित हुआ स्वच्छता...

चमोली: एनटीपीसी विष्णुगाड़ परियोजना में आपदा प्रबंधन की तैयारियों को जांचने के लिए मॉक ड्रिल–

वि​भिन्न सुरक्षा एजेंसियों ने सक्रिय रुप से लिया भाग, व्यापक मॉक ड्रिल का हुआ आयोजन-- ज्योतिर्मठ, 30...

पर्यावरण संरक्षण: तुंगनाथ बेस कैंप भुलकण में स्वच्छता की मिसाल, भुलकण से धोतीधार तक चला सफाई अभियान–

सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप सिंह रमोला के नेतृत्व में साफ-सफाई में जुटे लोग, पर्यावरण संरक्षण का दिया...

चमोली: गृह सचिव शैलेश बगौली ने किया कोतवाली गोपेश्वर का आकस्मिक निरीक्षण–

डिजिटल पुलिसिंग और जनमैत्री पर दिया विशेष जोर, पदम विभू​षित चंडी प्रसाद भट्ट से की मुलाकात...

गढ़वाल विश्वविद्यालय में कृषि यंत्रीकरण प्रोत्साहन मेला, किसानों को मिली आधुनिक जानकारी–

कार्यशाला में किसानों, छात्र-छात्राओं और कृ​षि से जुड़े लोगों को दी आधुनिक कृ​षि उपकरणों की...

चमोली: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, तीन की मौत, तीन घायल–

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और डीडीआरएफ की टीम, देहरादून से देवाल जा रहे थे कार सवार...

चमोली में बारिश-बर्फबारी से मौसम सुहावना, जंगल की आग बुझी–

चमोली जनपद में लगातार दूसरे दिन भी हुई बारिश, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर हुई बर्फबारी-- चमोली, 29...

चमोली: बदरीनाथ पुलिस ने चंद घंटों में ढूंढा श्रद्धालु का लाखों रुपये के जेवरात से भरा बैग–

मित्रता, सेवा और सुरक्षा” का सजीव उदाहरण पेश कर रही बदरीनाथ पुलिस, भावुक यात्री ने किया सैल्यूट...
error: Content is protected !!