हक की लड़ाई: शिक्षकों की मांग को लेकर छात्र-छात्राओं ने किया प्रदर्शन–

by | Jun 25, 2023 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

शिक्षकों की मांग को लेकर छात्र-छात्राओं ने किया प्रदर्शन, पॉलीटेक्निक कॉलेज गौचर में कई ट्रेड के शिक्षकों व अन्य स्टाफ की है भारी कमी–

गौचर: राजकीय पॉलिटेक्निक गौचर में शिक्षकों और स्टाफ की भारी कमी से आक्रोशित संस्थान के छात्रों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। छात्रों नें संस्थान के सभी ट्रेडों में शिक्षकों की नियुक्ति न होनें पर व्यापक आंदोलन की चेतावनी दी है।

पॉलिटेक्निक के छात्र-छात्राओं का कहना है कि कई वर्षों से संस्थान में आईटी, सिविल, फार्मेसी आदि ट्रेडों में शिक्षकों की भारी कमी बनी हुई है। लेकिन विभाग और शासन स्तर से शिक्षकों और स्टाफ की नियुक्ति नहीं की जा रही है। जिससे छात्रों का भविष्य चौपट हो रहा है। छात्रों का कहना है कि संस्थान की ओर से शिक्षकों की नियुक्ति किए जाने और स्टाफ की कमी को लेकर कई बार लिखा जा चुका है ।

लेकिन इसके विभागीय और शासन स्तर से अभी तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। जिससे छात्र-छात्राएं आन लाइन और अन्य माध्यमों से अपनी पढ़ाई करनें को मजबूर हैं । छात्रों नें अपनी मांगों को लेकर डाटपुल से लेकर मुख्य बाजार में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और मांगों पर शीघ्र अमल न होनें पर व्यापक आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी है.

Latest News

उत्तराखंड: सीएम धामी का बड़ाफैसला: मदरसों में उत्तराखंड बोर्ड का पाठ्यक्रम अनिवार्य, नियम न मानने पर होगी कार्रवाई–

कहा, बच्चों को समान और गुणवत्तापूर्ण ​शिक्षा देना है उद्देश्य, मदरसा बोर्ड होगा भंग-- हरिद्वार, 19...

चमोली: चारधाम यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में, प्रभारी मंत्री भरत चौधरी ने किया हाईवे का निरीक्षण–

मंत्री ने कमेड़ा से बदरीनाथ तक किया बदरीनाथ हाईवे का निरीक्षण, अ​धिकारियों को दिए निर्देश...

आस्था: कलश यात्रा के साथ अनसूया मंदिर में लक्ष महायज्ञ और श्रीमद देवी भागवत कथा शुरू–

यज्ञ के लिए अर​णी मंथन से प्रज्ज्वलित की गई आग, 28 को पूर्णाहूति के बाद मंदिर में विराजमान होगी...

प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा, अ​धिकारियों के साथ की बैठक–

पार्किंग, यातायात नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधा पर हुई चर्चा-- गोपेश्वर। चारधाम यात्रा की...

चमोली: सरस्वती ​शिशु विद्या मंदिर पीपलकोटी के वा​र्षिकोत्सव में रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम–

छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक गीतों की दी प्रस्तुतियां, पढ़ें, क्या रहा कार्यक्रम में खास...

पहल: प्लास्टिक मुक्त होगी चारधाम यात्रा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी चेतावनी–

सीएम ने कहा, धामों में कूड़ा फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई-- ऋ​षिकेश, 19 अप्रैल 2026:...

चमोली: महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरुक, दवाईयां दी–

गोपेश्वर (चमोली), 16 अप्रैल 2026: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...

चमोली: जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता दिखाएं अ​धिकारी–

सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक में दिए डीएम गौरव कुमार ने निर्देश...

अच्छी खबर: उत्तराखंड में बढ़ेगी विधवा, दिव्यांग, तीलूरौतेली और बौना पेंशन–

समाज कल्याण मंत्री ने दिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश, दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान बढ़ेगा...
error: Content is protected !!