राहत: नंदप्रयाग-नंदानगर मोटर मार्ग छोटे वाहनों के लिए खुला, लोगों को मिली राहत–

by | Jun 28, 2023 | चमोली, सड़क | 0 comments

चमोली जनपद में अभी भी तीन सड़कें बंद, थराली, देवाल क्षेत्र के लोगों को आवाजाही में हो रही दिक्कत–

गोपेश्वर: भूस्खलन से पिछले दो दिनों से क्षतिग्रस्त नंदप्रयाग-नंदानगर मोटर मार्ग देा दिन तक बा​धित रहने के बाद सुचारु हो गई है। जिससे क्षेत्र के करीब 150 गांवों के ग्रामीणों को राहत मिली है। सड़क बंद हाेने से ग्रामीण करीब पांच किलोमीटर पैदल आवाजाही कर रहे थे।

जनपद में बंद सात सड़कों में से चार सड़कें वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दी गई हैं, जबकि तीन सड़कें अभी भी अवरुद्ध हैं। नंदप्रयाग-नंदानगर मोटर मार्ग मंगलवार को दूसरे दिन रात करीब साढे़ नौ बजे छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए खुल गया है। जबकि परखाल-सिलोड़ी, मुंदोली-कांडई और नंदकेशरी-देवसारी सड़कें अभी भी अवरुद्ध पड़ी हैं।

भारी बारिश से जनपद में ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाली 37 सड़कें अवरुद्ध हो गई थी। जिनमें से मंगलवार तक 34 सड़कें वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दी गई हैं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी का कहना है कि सड़कों को खोलने का काम जारी है।

सड़कें अवरुद्ध होने से ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जनपद में हो रही बारिश से नदियों का जलस्तर भी बढ़ गया है। हालांकि नदियां खतरे के निशान से नीचे बह रही हैं। मंगलवार को चमोली तहसील में 11.5 एमएम, कर्णप्रयाग में 7 एमएम, जोशीमठ में 0.6 एमएम और नंदानगर में सबसे अधिक 20 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। जिले की प्रमुख नदियां अलकनंदा, नंदाकिनी और पिंडर खतरे के निशान से नीचे बह रही हैं।

Latest News

चमोली: बदरीनाथ के अराइवल प्लाजा में मूल निवासियों आवंटित हो 22 दुकानें–

प्रशासन ने मास्टर प्लान से प्रभावित 122 दुकानदारों को 15 साल पुराने साक्ष्य पर स्थायी आवंटन का...

आस्था: निजमुला घाटी के गौणा में पहुंची बंड की मां नंदा की डोली, रामणी में मेला शुरू–

रामणी में आज होगा बंड और दशोली की डोली का मिलन, तीन दिवसीय नंदा मेले का भी हुआ शुभारंभ-- पीपलकोटी...

चमोली: 29 सितंबर को होंगे गोपेश्वर महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव, एनएसयूआई ने झोंकी ताकत–

एनएसयूआई ने छात्र हितों के मुद्दों को लेकर झोंकी ताकत, संभावित प्रत्याशियों ने शुरू किया प्रचार...

चमोली: 63,347 एसआईआर नोटिसों का निस्तारण, अब अंतिम मतदाता सूची की तैयारी–

दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची...

बदरीनाथ विधानसभा: चुनावी रण के लिए फिर गांवों की ओर भंडारी, बढ़ाई सियासी सक्रियता–

गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर निराकरण का दे रहे भरोसा; बदरीनाथ विधानसभा...

चमोली: गोपेश्वर में देवभूमि खेल चेतना यात्रा का हुआ आयोजन, उमड़ा उत्साह–

गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा खेल स्टेडियम पहुंची, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग...

चमोली: गंगोलगांव के नौ लोगों को जिला एवं सत्र न्यायालय ने दी राहत, सभी दोषमुक्त–

वर्ष 2022 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान गंगोलगांव क्षेत्र में हुई कथित घटना के संबंध में...

आस्था: टेड़ा-खंसाल की आराध्य देवी माता इंद्रामति देवी की डोली ने गोपेश्वर में दिए दर्शन–

भक्तों ने किए इंद्रामति माता की डोली के दर्शन, जगह-जगह हुआ मात की डोली का फूल-मालाओं से स्वागत...

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...
error: Content is protected !!