पुलिस टीम ने नदी के टापू में फंसे कुत्ते को सकुशल निकाला–

by | Jun 29, 2023 | चमोली, रचनात्मक | 0 comments

नदी के टापू में फंसा था पांच दिन से भूखा प्यासा कुत्ता, उफनती नदी में कूदा ये शख्स–

जोशीमठ: जोशीमठ कोतवाली में बृहस्पतिवार को प्रदीप पंवार नाम का व्य​क्ति पहुंचा। उन्होंने कोतवाली पुलिस को सूचना दी कि 24 जून को जोशीमठ निवासी हिमांशु मेहरा की माता घास लेने खेतों में गई थी, साथ में उनका पालतू कुत्ता भी गया था,

लेकिन कुत्ता तब से घर नहीं लौटा। बुधवार शाम को कुत्ता मारवाड़ी पुल के नीचे अलकनंद नदी के बीचोंबीच टापू में फंसा दिखा। उन्होंने कुत्ते की जान बचाने की गुहार लगाई, जिस पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। सुबह आठ बजे से पुलिस ने कुत्ते को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। इन दिनों नदी के तेज बहाव के चलते पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

कांस्टेबल अरुण गैरोला लाइफ जैकेट पहनकर नदी के बहाव में कूदकर टापू तक पहुंचा और कुत्ते को सकुशल अपने साथ नदी किनारे लाए। पिछले पांच दिनों से कुत्ता भूखा था। पुलिस टीम ने उसे पानी और बिस्किट खिलाया। बेजुबान की जान बचाने पर लोगों ने पुलिस टीम का आभार प्रकट किया।

इस मौके पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय सिंह नेगी, उपनिरीक्षक विनोद रावत, कांस्टेबल अरुण गैरोला, सतीश रावत आदि मौजूद रहे। कांस्टेबल अरुण गैरोला की चारों ओर तारीफ हो रही है। पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्रडोबाल को भी घटना से अवगत कराया जा चुका है। कांस्टेबल अरुण के साहस की पुलिस अधीक्षक ने सराहना की है।

Latest News

चमोली: गैर टंगसा में ‘हमरु मुल्क, हमरु क्षेत्र ट्रस्ट’ का शुभारंभ, शिक्षा से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक करेंगे कार्य–

ट्रस्ट समिति का हुआ गठन, दर्शन सिंह बर्त्वाल को दी गई अध्यक्ष की जिम्मेदारी, निर्धन, मेधावी छात्रों...

चमोली: युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनाने में जुटी चमोली पुलिस, चलाया अ​भियान–

एनसीसी कैडेट्स को नए कानून, साइबर अपराध और नशे के दुष्प्रभावों में बारे में दी जा रही महत्वपूर्ण...

चमोली: नंदप्रयाग को मिलेगा आधुनिक तहसील भवन, जिलाधिकारी ने दिए दिव्यांगजन-अनुकूल सुविधाओं के निर्देश–

जनसुविधाओं से सुसज्जित होगा नया तहसील भवन, जिलाधिकारी ने किया निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण...

चमोली: नंदानगर और दशोली तहसील में आयोजित हुआ जनकल्याणकारी प्रदर्शनी शिविर–

लोगों को दी गई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी-- नंदानगर/गोपेश्वर, 16 जून 2026: केंद्र एवं राज्य सरकार...

चमोली: चारधाम यात्रा को सुगम बनाने हेतु यातायात व्यवस्था का जिलाधिकारी ने लिया जायजा–

गौचर में यातायात प्रबंधन का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण-- गौचर, 16 जून 2026: जिलाधिकारी गौरव...

चमोली: मामूली कहासुनी चली तलवारें, तलवारों से हमले के बाद कर्णप्रयाग में चार घंटे जाम–

स्कूटी की टक्कर को लेकर विवाद बढ़ा, कई लोग घायल; तीन आरोपी गिरफ्तार, डीएम-एसपी ने संभाला मोर्चा...

हक की लड़ाई: सड़क से जुड़े अनसूया देवी मंदिर, जिला​धिकारी से मिले ग्रामीण–

अनसूया मंदिर तक मोटर मार्ग निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन...

चमोली: ज्याेतिर्मठ विकास खंड के पोखनी में पंचायत भवन और सीसी मार्ग निर्माण की मांग–

चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन-- गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले की ग्राम पंचायत पोखनी के...

जय बदरीविशाल: मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ धाम के दर्शन, मंदिर समिति को दिए 5 करोड़ रुपये–

विशेष पूजा में हुए शामिल, यात्रा व्यवस्थाओं की ली जानकारी-- बदरीनाथ, 15 जून 2026: देश के प्रमुख...
error: Content is protected !!