CHAMOLI:छिनका में बदरीनाथ हाईवे 17 घंटे बाद हुआ सुचारु–

by | Jun 30, 2023 | आपदा, चमोली, सड़क | 0 comments

तीर्थयात्रियों ने ली राहत की सांस, प्रशासन ने यात्रियों को रात्रि ठहरने की व्यवस्था की, कुछ यात्री रातभर हाईवे खुलने का करते रहे हाईवे पर इंतजार–

गोपेश्वर: बदरीनाथ हाईवे सुचारु हो गया है। छिनका में बृहस्प​तिवार को सुबह से ही बंद पड़ा हाईवे 17 घंटे बाद सुचारु हुआ। कई तीर्थयात्री रातभर हाईवे के खुलने का इंतजार करते रहे। जिला प्रशासन की ओर से हाईवे न खुलने की ​स्थिति में तीर्थयात्रियों के ठहरने और खाने की व्यवस्था कराई गई।

रातभर हाईवे को खोलने का काम जारी रहा। जिसके बाद शुक्रवार को तड़के 3 बजकर 30 मिनट पर हाईवे को वाहनों की आवाजाही के लिए पूरी तरह से खोल दिया गया है। पुलिस प्रशासन की ओर से सबसे पहले पीलकोटीव​ बिरही की ओर फंसे यात्रा वाहनों को गंतव्य की ओर भेजा गया, बाद में चमोली की ओर फंसे वाहनों को भेजा गया। हाईवे खुलनेे पर तीर्थयात्रियों, स्थानीय लोगों और सेना के जवानों ने राहत की सांस ली है।

बदरीनाथ हाईवे छिनका में बृहस्पतिवार को सुबह नौ बजकर 49 मिनट पर पहाड़ी से हुए भूस्खलन के कारण अवरुद्ध हो गया था। यहां भारी मात्रा में आए मलबे को साफ करने के लिए एनएचआईडीसीएल की ओर से तीन मशीनें लगाई गई। देर शाम तक भी हाईवे सुचारु न होने के कारण चमोली जिला प्रशासन की ओर से पीपलकोटी, बिरही और चमोली में तीर्थयात्रियों के ठहरने और खाने की व्यवस्था की। पीपलकोटी की ओर से फंसे 100 से अ​धिक छोटे वाहनों को सैंजी लग्गा बेमरु मोटर मार्ग से भेजा गया। जिला आपदा प्रबंधन अ​धिकारी नंद किशोर जोशी ने बताया कि बदरीनाथ हाईवे खोलने का काम रातभर चलता रहा। हाईवे खुलने पर यात्रियों ने राहत की सांस ली।

Latest News

उत्तराखंड: रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम धामी का तोहफा, दो दिन मुफ्त सफर–

28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में प्रदेश के भीतर नहीं देना होगा किराया, शासन ने जारी किए आदेश...

उत्तराखंड: विकास और संरक्षण साथ-साथ चल सकते हैं: सीपी राधाकृष्णन–

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आईजीएनएफए में आईएफएस के अ​धिकारियों को किया संबो​धित-- देहरादून, 19...

चमोली: स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की राह आसान बनाने को बैंकों को दिए निर्देश–

सरकारी ऋण योजनाओं में तेजी लाएं बैंक, लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करें-- गोपेश्वर, 19 अगस्त...

चमोली: आवारा कुत्तों के आतंक से 10 स्कूलों में 23 अगस्त तक अवकाश–

नारायणबगड़ और नलगांव क्षेत्र के विद्यालयों में 20 से 23 अगस्त तक छुट्टी, ऑनलाइन पढ़ाई के निर्देश...

चमोली: आरक्षित वन भूमि पर गैर वानिकी कार्य मिले तो होगी कार्रवाई, एसआईटी गठित–

आरक्षित वन भूमि के गैर-वानिकी उपयोग पर होगी कड़ी कार्रवाई, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 19...

सतर्कता: सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम की दिशा में चमोली आगे, एचपीवी टीकाकरण में प्रदेश में प्रथम–

जनपद ने हासिल की 68.6 प्रतिशत की उपल​​​ब्धि, स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाया जा रहा व्यापक अ​​भियान...

चमोली: सावन की तीज पर झूलों और भजनों से गूंजा गोपेश्वर–

पुलिस लाइन के पास हुआ तीज महोत्सव, महिलाओं ने एक दूसरे को दी तीज की शुभकामनाएं-- गोपेश्वर, 15 अगस्त...

चमोली: प्रोफेसर डॉ. जसवंत लाल को मिलेगा राजीव गांधी गौरव अवार्ड–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया जाएगा कार्यक्रम, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों...

जय हिंद: तेज वर्षा भी बच्चों का उत्साह न रोक पाई, कठूड़ विद्यालय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस–

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा, पूर्व प्रधान बद्री सैलानी और लक्ष्मण कनवासी हुए...
error: Content is protected !!