विदाई: पर्यावरण मित्र के सेवानिवृति होने पर नगर पंचायत अध्यक्ष ने काटवाया केक–

by | Jun 30, 2023 | चमोली, रचनात्मक | 0 comments

1987 से सेवा दे रहे पर्यावरण मित्र को दी विदाई, नगर पंचायत के कर्मचारियों ने भव्य रुप से मनाया विदाई समारोह–

नंदप्रयाग: नगर पंचायत नंदप्रयाग में पिछले 35 सालों से सेवारत पर्यावरण मित्र ओम प्रकाश के सेवानिवृत होने पर शुक्रवार को नगर पंचायत सभागार में भव्य रुप से विदाई समारोह आयोजित किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. हिमानी वैष्णव ने अपने हाथों से केक काटकर उन्हें ​खिलाया।

भव्य विदाई समारोह को देख पर्यावरण मित्र ओम प्रकाश के आंखों से आंसू टपक पड़े। ओम प्रकाश ने अपने सेवाकाल में निस्वार्थ भाव से नगर की साफ सफाई में अपना बहुमुल्य योगदान दिया। नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. हिमानी वैष्णव ने कहा कि पर्यावरण मित्रों की बदौलत ही नगर की स्वच्छता को बनाया रखा जा सकता है। इस मौके पर अ​धिशासी अ​धिकारी जयदीप खत्री के साथ ही सभासद और कर्मचारी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!