निरीक्षण: पहले दिन ही विद्यालयों से गायब मिले ​शिक्षक–

by | Jul 2, 2023 | देहरादून, शिक्षा | 0 comments


चमाेली में चार और रुद्रप्रयाग में छह सहायक अध्यापक रहे स्कूलों से गायब, प्रवक्ता भी रहे गायब–

देहरादून: शनिवार को गर्मियों की छुट्टी समाप्त होने के बाद स्कूल खुले। लेकिन पहले दिन ही प्रदेश भर के 508 से अ​धिक स्कूलों में जब ​शिक्षाअ​धिकारियों ने औचक निरीक्षण किया तो 321 ​शिक्षा और प्रधानाचार्य गायब मिले।

​​शिक्षा निदेशालय ने इन ​शिक्षकों का वेतन रोकने के साथ ही जवाब तलब किया है। ​विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की संख्या भी कम रही। माध्यमिक ​शिक्षा निदेशक सीमा जौनसारी के मुताबिक स्कूलों के निरीक्षण के लिए टीमें बनाई गई थी। अल्मोड़ा जनपद में सबसे अ​धिक 39 सहायक अध्यापक गैरहाजिर रहे। पौड़ी में 32 सहायक अध्यापक स्कूल में नहीं मिले।

स्वयं ​शिक्षा निदेशक सीमा जौनसारी ने भी विद्यालयों का निरीक्षण किया तो दो सहायक अध्यापक और एक प्रवक्ता अनुप​स्थित मिले। जबकि अपर निदेशक माध्यमिक को निरीक्षण के दौरान एक प्रधानाचार्य, दो प्रवक्ता और दो सहायक अध्यापक अनुप​स्थित मिले।

चंपावत जिले में आठ सहायक अध्यापक, 10 प्रवक्ता, एक प्रधानाचार्य, अल्मोड़ा में 82 स्कूलों के निरीक्षण में 39 सहायक अध्यापक, 11 प्रवक्ता और पांच प्रधानाचार्य, पिथौरागढ़ में 20 स्कूलों के निरीक्षण में 16 सहायक अध्यापक, 12 प्रवक्ता, दो प्रधानाचार्य, हरिद्वार में आठ सहायक अध्यापक, दो प्रवक्ता, रुद्रप्रयाग में छह सहायक अध्यापक, चार प्रवक्ता गायब मिले।

चमोली में चार सहायक अध्यापक, चार प्रवक्ता, टिहरी में दस सहायक अध्यापक, पांच प्रवक्ता, उत्तरकाशी में पांच सहायक अध्यापक और सात प्रवक्ता तथा देहरादून में भी 18 ​शिक्षकअनुप​स्थित मिले। विद्यालयों में पहले दिन छात्र-छात्राओं की संख्या भी बीस प्रतिशत रही।

Latest News

चमोली: भारी बारिश की चेतावनी पर चमोली में कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद–

28 जुलाई को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, गैर सरकारी और निजी विद्यालयों में अवकाश घोषित...

संघर्ष की जीत : गढ़वाल हीरोज़ की ऐतिहासिक जीत पर तीनों सांसदों का सम्मान, युवा खिलाड़ियों के शुभचिंतक हैं चमोली के सुधीर रावत–

दिल्ली सॉकर चैंपियनशिप छठी बार जीतने पर क्लब को मिली सराहना, आर्थिक रूप से कमजोर खिलाड़ियों की मदद...

नवनियु​क्ति: प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन बने श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय के नए कुलपति–

उत्तराखंड शासन ने जारी किए नियुक्ति आदेश, 66 वर्ष की आयु पूर्ण होने अथवा अगले आदेश तक रहेगा कार्यकाल...

देहरादून: उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने आमजन और विद्वानों से मांगे सुझाव–

10 अगस्त तक ई-मेल से भेजे जा सकेंगे सुझाव, संस्कृत शिक्षा, शोध, एआई और डिजिटल उपयोग को मिलेगा बढ़ावा...

आक्रोश: जंतर-मंतर में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में गोपेश्वर में कांग्रेस का प्रदर्शन–

केंद्र सरकार के खिलाफ धरना, शिक्षा मंत्री और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग गोपेश्वर, 22 जुलाई 2026:...

सनातन संस्कृति: शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज से मिले मुख्यमंत्री धामी, लिया आशीर्वाद–

आध्या​त्मिक और सामाजिक विषयों पर हुई चर्चा, आशीर्वाद लिया-- देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

चमोली: गंगा की मुख्य धारा तक पहुंचने से पहले ही सहायक नदियों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्लास्टिक अपशिष्ट रोकें-जिलाधिकारी–

गंगा में बिना शोधन का सीवेज प्रवाहित न हो, सेप्टिक टैंक अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण पर विशेष जोर...

चमोली: सेवा, सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा : बहुद्देशीय जनकल्याण शिविर में 600 से अधिक लोगों ने लिया लाभ–

22 जनशिकायतों में से 21 का मौके पर निस्तारण, विभिन्न विभागों ने 281 पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से...

चमोली: 15 दिन मलारी में रहकर कार्य करें पटवारी, नीती घाटी में ऑफ लाइन हों वीबी-जीरामजी के काम–

मलारी न्याय पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को सौंपा छह सूत्री ज्ञापन, रोडवेज बस के साथ ही कई...
error: Content is protected !!