खुशी: पहली बार थैंग गांव पहुंची बस, ग्रामीणों में उत्साह–

by | Jul 3, 2023 | चमोली, सड़क | 0 comments

13 साल से निर्माणाधीन मारवाड़ी-थैंग सड़क अब बनकर हुई तैयार, बस आने पर ग्रामीणों ने बांटी मिठाईयां–

जोशमीठ: थैंग गांव के ग्रामीण तब खुशी से झूम उठे, जब सोमवार को गांव में बस पहुंची। अभी तक ग्रामीणों को अपने गांव तक पहुंचने के लिए करीब 10 किलोमीटर की पगडंडी नापनी पड़ती थी। अब गांव के सड़क से जुड़ जाने पर ग्रामीणों को लंबी दूरी पैदल नहीं जाना पड़ेगा।

थैंग में सोमवार को पहली बार बस पहुंची। ग्रामीण उत्साहित दिखे। उनका कहना है कि अब गांव के समीप ही ​स्थित चेनाप घाटी में पर्यटक भी आसानी से पहुंच सकेंगे। जिससे पर्यटन रोजगार बढ़ेगा। ग्राम प्रधान महावीर सिंह पंवार ने बताया कि साल 2009 में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत मारवाड़ी-थैंग सड़क स्वीकृत हुई थी।

ग्रामीण तभी से सड़क का इंतजार कर रहे थे। मोटर मार्ग के अभाव में ग्रामीणों को मारवाड़ी पुल से करीब 10 किमी पैदल चलना पड़ता था। कई बार सड़क का काम रुका, कई बार शासन-प्रशासन स्तर पर सड़क की जांच हुई। अब सड़क का काम पूरा हो गया है।

सड़क की टेस्टिंग के लिए सोमवार को यहां मारवाड़ी पुल से बस चलाई गई। ग्रामीणों के उत्साह का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वे बस की सवारी करने के लिए मारवाड़ी पुल आए और वहां से बस में बैठ कर गांव तक पहुंचे। गांव में बस पहुंचने पर ग्रामीणों ने मिठाईयां बांटी।

Latest News

उत्तराखंड: यहां पिछले करीब एक साल में घट गए 4,53,459 मतदाता, नौ लाख मतदाताओं की नहीं हो पाई मैपिंग–

मुख्य निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, उत्तराखंड में घट गए लाखों मतदाता, पढ़ें, क्या है वजह-- देहरादून...

उत्तराखंड के पांच जिलों में तूफान और बिजली गिरने का येलो अलर्ट–

कई क्षेत्रों में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं तेज हवाएं, प्रशासन ने अनावश्यक...

चमोली: जिला प्रशासन के सहयोग से दो गंभीर बीमार तीर्थयात्रियों को हेलिकॉप्टर से भेजा एम्स–

स्थानीय के साथ ही तीर्थयात्रियों के लिए संजीवनी साबित हो रहे चमोली जिला प्रशासन के इंतजाम-- चमोली...

राहत: अब घर बैठे करें राशन कार्ड ई-केवाईसी, भारत सरकार ने लॉन्च किया “मेराकेवाईसी” ऐप–

ई-केवाईसी प्रक्रिया को सरल एवं सुगम बनाने के लिए मेरा केवाईसी ऐप जारी-- देहरादून, 14 मई 2026: समस्त...

कूड़ा प्रबंधन: लागू हुआ नया ठोस अप​शिष्ट प्रबंधन नियम, अब चार श्रे​णियों में देना होगा कचरा–

अलग-अलग श्रे​णियों में नगर पालिका के कूड़ा वाहन और मोहल्ला स्वच्छता समिति को देेना होगा कूड़ा...

जय केदार: केदारनाथ धाम की तीर्थयात्रा का चल रहा सफल और सुव्यव​स्थित संचालन–

श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं के संबंध में जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक ने की पत्रकार वार्ता...

पोखरी: नौ साल बाद भी नहीं बनी थलगढ़-डाडों सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश–

वन भूमि हस्तांतरण में देरी पर आंदोलन की चेतावनी, डीएफओ से मिले ग्रामीण, आक्रोश जताया-- गोपेश्वर, 13...

शाबास गायत्री: केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर की गायत्री बनीं चमोली की टॉपर–

सीबीएसई 12वीं परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले का बढ़ाया मान, देखें चमोली जिले के टॉपर की...

पोखरी: नौ साल बाद भी नहीं बनी थलगढ़-डाडों सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश–

वन भूमि हस्तांतरण में देरी पर आंदोलन की चेतावनी, डीएफओ से मिले ग्रामीण, आक्रोश जताया-- गोपेश्वर, 13...
error: Content is protected !!