दुखद: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, मां और बेटे की मौत, छोटा बेटा गंभीर घायल–

by | Jul 5, 2023 | चमोली, दुर्घटना | 0 comments

अपनी मां का इलाज कर कार से वापस घर लौट रहे थे दोनों भाई, दुर्घटना से गांव में मातम का माहौल–

उत्तरकाशी: उत्तराखंड में वाहन हादसे थम नहीं रहे हैं। बुधवार को उत्तरकाशी से वाहन दुर्घटना की सूचना है। यहां एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 500 मीटर दूर खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में मां और बेटे की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक बेटा गंभीर रुप से घायल हुआ है, जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद चिन्यालीसौड़ में भर्ती कराया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बड़ेथी-बनचौंरा मोटर मार्ग पर तड़के एक कार अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई है। जिसमें इंद्रा गांव की पवना देवी पत्नी रुकम सिंह, उम्र 48 वर्ष और बेटा विकास सिंह ने दुर्घटना में दम तोड़ दिया है, जबकि दूसरा बेटा भूपेंद्र सिंह, उम्र 25 वर्ष गंभीर रुप से घायल हो गया है। जिसका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ में उपचार चल रहा है।

बताया जा रहा है कि दोनों भाई अपनी मांग का इलाज कर वापस गांव लौट रहे थे। दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस, एसडीआरएफ की टीमें और 108 सेवा वाहन मौके पर पहुंचा और रेस्क्यू कार्य शुरू किया गया। पुलिस की ओर से वाहन में फंसे दोनों शवों को निकालकर सड़क तक लाया गया है। हादसे के बाद से क्षेत्र में सन्नाटा पसरा हुआ है। गांव में मातम है। पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

Latest News

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...

बनाला परियोजना का पाइप फटा, टरवाइन और जनरेटर में घुसा पानी व मलबा–

पानी के रिसाव की सूचना पर प्रशासन ने दिखाई तत्परता, मार्ग तत्काल सुचारू-- गोपेश्वर, 29 सितंबर 2029:...

चमोली में छात्रसंघ चुनाव: गोपेश्वर में एनएसयूआई की बंपर जीत–

ज्योतिर्मठ में एबीवीपी, पोखरी में आर्यन और नंदानगर में एनएसयूआई ने लहराया परचम-- गोपेश्वर, 30 सितंबर...

चमोली: जनता मिलन में सुनी गईं 30 शिकायतें, मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश-

सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा कर लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश- गोपेश्वर, 29 सितंबर...

चमोली: सीवरेज, सेप्टेज एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को प्रभावी बनाने के निर्देश–

एसटीपी की नियमित निगरानी और ठोस अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण के निर्देश-- गोपेश्वर, 28 सितंबर 2026:...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत कर्णप्रयाग शिविर में 484 लोगों ने किया प्रतिभाग–

56 दिव्यांगजनों के बनाए गए दिव्यांग प्रमाण पत्र-- कर्णप्रयाग, 28 सितंबर 2026: सेवा संकल्प अभियान के...

चमोली: धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने को प्रशासन ने जारी किए आदेश–

बद्रीनाथ धाम सहित धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने के लिए प्रशासन सख्त-- गोपेश्वर, 27 सितंबर...
error: Content is protected !!