दुखद: कार के ऊपर गिरा चट्टान से छूटा पत्थर, ​शि​क्षिका गंभीर घायल–

by | Jul 6, 2023 | चमोली, दुर्घटना | 0 comments

​शि​क्षिका के सिर में लगी चोटें, बदरीनाथ हाईवे छिनका में हुआ बा​धित, बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त–

चमोली: बदरीनाथ हाईवे बाजपुर में खतरनाक बना हुआ है। यहां चट्टान से पत्थर छिटक रहे हैं। बृहस्पतिवार को सुबह चट्टान से छिटका पत्थर एक कार के ऊपर जा गिरा, जिससे कार में सवार ​शि​क्षिका गंभीर रुप से घायल हो गई है। घायल ​​शि​क्षिका को जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, सुबह करीब सात बजे नंदप्रयाग की ओर जा रही एक कार के ऊपर चट्टान से छिकटा पत्थर गिरा, जिसमें सवार एक ​शि​क्षिका गंभीर रुप से घायल हो गई है। ​शि​क्षिका को अन्य लोगों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। ​शि​क्षिका बिंदु परमार पत्नी सुदर्शन परमार, उम्र 60 वर्ष, निवासी मल्ला नैग्वाड़ कार से नंंदप्रयाग के मासौं गांव जा रहीं थी। वे मासौं प्राथमिक विद्यालय में ​शि​क्षिका हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है। चमोली कोतवाली के थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह रावत ने बताया कि बाजपुर में हाईवे का करीब 200 मीटर हिस्सा अभी भी बदहाल है। यहां चट्टानी भाग होने के कारण पत्थरों के गिरने का भय है।

यातायात को व्यव​स्थित करने के लिए यहां जवान की तैनाती की गई है। चमोली में देर रात से ही बारिश हो रही है। अभी भी रुक-रुककर बारिश हो रही है। छिनका में भी हाईवे पहाड़ी से मलबा आने के कारण सुबह सात बजे फिर बंद हो गया है, जिससे हाईवे के दोनों ओर से वाहनों की लंबी लाइन लग गई है। बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब के ती​​र्थयात्री हाईवे खुलने का इंतजार कर रहे हैं। जनपद में 16 ग्रामीण सड़कें भी अवरुद्ध पड़ी हैं।

Latest News

चमोली: दूरस्थ 25 हिमाच्छादित गांवों में जनगणना की दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू, अब स्व-गणना होगी–

17 से 31 अगस्त तक होगी स्व-गणना, एक सितंबर से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक, पढ़ें, कैसे करें स्व गणना...

चमोली: टनल हादसे से टीएचडीसी को हुआ 11.50 करोड़ रुपये का नुकसान–

सात दिन बाद फिर से शुरू हुआ परियोजना का काम, जांच पूरी होने तक बंद रहेगी हादसे वाली टनल-- पीपलकोटी...

चमोली: जिंदगी की जंग हार गया नवजात, 15 दिन बाद थमीं सासेें–

रांगतोली गांव के एक गौशाला के पास लावारिस हालत में मिला था नवजात, मुंह में ठूंसा था रबड़-- गोपेश्वर...

चमोली: मानव उत्थान सेवा समिति ने केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर परिसर में रोपे फलदार व देवदार के पौधे–

वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण का भी रहा सहयोग, सिविल जज और समिति की सदस्यत महात्मा भगवती बाई जी रहीं...

चमोली में पीआईबी की ‘वार्तालाप’ कार्यशाला, योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर–

स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का...

चमोली: बंड विकास संगठन ने उठाई टीएचडीसी टनल हादसे में उचित मुआवजे की मांग–

कहा, मृतक और घायल श्रमिकों के परिवारों को पर्याप्त सहायता देने के लिए प्रशासन करे हस्तक्षेप...

प्राणमति गांव के ग्रामीणों ने दी चेतावनी, सड़क के लिए करेंगे चुनाव बहिष्कार–

जिला​धिकारी को सौंपा जनप्रतिनि​धियों ने अल्टीमेटम, जताई नाराजगी, कहा, आज भी सात किलोमीटर की लंबी...

उत्तराखंड: रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम धामी का तोहफा, दो दिन मुफ्त सफर–

28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में प्रदेश के भीतर नहीं देना होगा किराया, शासन ने जारी किए आदेश...

उत्तराखंड: विकास और संरक्षण साथ-साथ चल सकते हैं: सीपी राधाकृष्णन–

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आईजीएनएफए में आईएफएस के अ​धिकारियों को किया संबो​धित-- देहरादून, 19...
error: Content is protected !!