चमोली: धौली गंगा मत्स्यजीवी सहकारी समिति को दी गई आइस बॉक्स व मोटरसाइकिल–

by | Jul 10, 2023 | चमोली, स्वरोजगार | 0 comments

चमोली जनपद में धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस, पिंडर घाटी के मत्स्य पालकों को मिला फिश कियोस्क रेस्टोरेंट–

गोपेश्वर: चमोली जनपद में सोमवार को राष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान काश्तकारों को मत्स्य पालन कर स्वरोजगार से जुड़ने का आह्वान किया गया। मत्स्य पालकों को प्रोत्साहन के साथ ही सरकारी योजनाओं का लाभ भी दिया गया।

जोशीमठ विकास खंड सभागार में में आयोजित कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख हरीश परमार ने गांव-गांव में मत्स्य पालन का लाभ देने की बात कही। खंड विकास अधिकारी मोहन जोशी व अन्य अधिकारियों ने धौली गंगा मत्स्यजीवी सहकारी समिति के अध्यक्ष रघुवीर सिंह को मछलियों के विक्रय के लिए आइस बॉक्स के साथ ही मोटरसाइकिल वितरित की गई। वहीं, पिंडर घाटी के मत्स्य पालकों को वितरित किए गए फिश क्योस्क/रेस्टोरेंट का भी शुभारंभ किया गया। मत्स्य निरीक्षक जगदंबा ने बताया कि फिश क्योस्क के माध्यम से मछली पालकों को मछली बिक्री के लिए एक निश्चित केंद्र मिल गया है।
चमोली जनपद में वन डि​स्टि्क वन उत्पाद में मत्स्य पालन को प्राथमिकता में रखा गया है। जिसे देखते हुए जनपद के वि​भिन्न क्षेत्रों में मत्स्य पालन पर विशेष जोर दिया जा रहा है। नीती घाटी के सुरांईथोटा क्षेत्र से लेकर देवाल, थराली तक ग्रामीण मत्स्य पालन से स्वरोजगार करने में जुटे हुए हैं। बता दें कि चमोली जनपद की ट्राउट मछली की डिमांड दिल्ली के अलावा अन्य महानगरों से ​आ रही है।

Latest News

चमोली: जिलाधिकारी गौरव कुमार ने किया कोषागार का निरीक्षण–

कोषागार का किया वा​र्षिक निरीक्षण, निर्वाचन संबंधी सामग्री व अन्य बहुमूल्य वस्तुएं जांची...

चमोली: जिला​धिकारी की अध्यक्षता में बदरीनाथ होटल एसोसिएशन और व्यापार संघ की हुई बैठक–

यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों व स्थानीय व्यवसायियों को होने वाली संभावित समस्याओं पर हुई चर्चा...

उत्तराखंड: लॉ एंड ऑर्डर पर सीएम धामी सख्त, अधिकारियों को कड़ी चेतावनी–

कहा, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, कुठालगेट चौकी इंचार्ज और उप आबकारी निरीक्षक निलंबित...

उत्तराखंड: प्रदेश में एलपीजी की कोई किल्लत नहीं, गड़बड़ करने वालों पर तुरंत होगी एफआईआर–

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने की हर जिले की स्थिति की समीक्षा, विभागीय अधिकारियों को...

आक्रोश: वन विभाग की अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई का बमोटिया गांव के ग्रामीणों ने किया विरोध–

तहसील परिसर में गरजे ग्रामीण, उक्रांद कार्यकर्ताओं ने भी दिया साथ, सीएम को भेजा ज्ञापन-- देवाल के...

अगस्त्यमुनि: भाषण प्रतियोगिता के साथ ‘गंगा स्वच्छता पखवाड़ा’ का हुआ समापन–

16 से 31 मार्च तक आयोतजत हुए जागरुकता कार्यक्रम, गंगा स्वच्छता प्रतियोगिता भी हुई आयोजित...

पशुपालन के अपर निदेशक ने किया मनोज कुमार बिष्ट की गौशाला का निरीक्षण–

उन्हें अन्य पशुपालकों के लिए प्रेरणादायक बताया, गौशाला में पशुओं की देखभाल, स्वच्छता व्यवस्था...

चमोली: गैस गोदाम व होटलों पर सघन निरीक्षण, 21 व्यावसायिक और चार घरेलू सिलिंडर किए गए जब्त–

एसडीएम ने दिए एजेंसी संचालक को वितरण व्यवस्था में सुधार के निर्देश, पारदर्शी गैस आपूर्ति सुनिश्चित...

चमोली: सुबोध प्रेम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गोपेश्वर का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव समारोह शुरू–

छोलिया नृत्य और लोकगीतों की रही धूम, छात्र-छात्राओं ने दी पहाड़ी नृत्य की शानदार प्रस्तुति...
error: Content is protected !!