अवार्ड: चमोली जनपद को मिला राष्ट्रीय स्तर पर स्कॉच अवार्ड–

by | Jul 13, 2023 | चमोली, प्रशासन | 0 comments

आजीविका मिशन में बेहतरीन कार्यों पर मिला राष्ट्रीय अवार्ड, ये रहे अवार्ड मिलने के प्रमुख कारण–

गोपेश्वर: राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत आजीविका संवर्द्धन में बेहतरी कार्य करने पर चमोली जिले को राष्ट्रीय स्तर पर स्कॉच अवार्ड मिला है। जिले में विभिन्न जगह पर आजीविका संवर्द्धन के लिए किए गए कार्यों से लोगों को अच्छी आमदनी प्राप्त हो रही है।

जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी हिमांशु खुराना और मुख्य विकास अधिकारी डा. ललित नारायण मिश्र के मार्ग दर्शन में जिला विकास अधिकारी डा. महेश कुमार ने 24 मई को स्कॉच अवार्ड नॉमिनेशन के तहत स्किल डेपलपमेंट ऑफ सेल्फ हेल्प ग्रुप के कार्यों का राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुतीकरण दिया था। निर्णायक मंडल ने चमोली में भोजपत्र पर लेखन, लैंटाना से फर्नीचर निर्माण, फल संरक्षण (तिमले का अचार), बद्री प्रसाद निर्माण, आदि की सराहना की। आजीविका संवर्द्धन के कार्यों को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर ओपर वोटिंग हुई, जिसमें चमोली जिले को स्कॉच अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

—-

इन कार्यों के लिए मिला पुरस्कार

– राष्ट्रीय आजीविका मिशन समूह की ओर से लैंटाना से फर्नीचर डस्टबिन आदि बनाए जा रहे हैं। वन विभाग ने रुद्रनाथ यात्रा मार्ग के लिए 100 लैंटाना के डस्टबिन का ऑर्डर दिया, जिससे समूह को 65 हजार की आय हुई।

– जिला प्रशासन की पहल पर भोटिया जनजाति की महिलाओं को भोजपत्र पर लेखन का प्रशिक्षण दिया। महिला समूह ने इस साल अभी तक इनको बेचकर 89500 की आय अर्जित की है।

-स्थानीय समूह द्वारा बदरीनाथ प्रसाद जिसमें चौलाई के लड्डू, गुलाब जल, चूली का तेल, हर्बल धूप, बद्री गाय का घी, बद्री तुलसी माला आदि बेचे जा रहे हैं। इस साल अभी तक 1172055 रुपये का व्यवसाय कर लिया है।

– समूह की ओर से विभिन्न प्रकार के फलों का जूस व जैम बनाकर बेचे जा रहे हैं। पहाड़ी अंजीर (तिमला) का अचार हिमान्य एवं नैचुरल पहाड़ी के ब्रांड से बेचा जा रहा है।

– दशोली विकासखंड के समूह की ओर से प्राकृतिक रूप से निर्मित बैजंती की माला तैयार कर बेची जा रही है, समूह ने अभी तक 60 हजार की आय अर्जित की है।

– थराली विकासखंड के अंतर्गत मंडुवे के बिस्कुट और बेकरी उत्पाद तैयार कर बेचे रहे हैं।

Latest News

आस्था: पूर्व उपराष्ट्रपति की पत्नी ने किए मां यमुना के दर्शन–

रिमझिम बारिश के बीच पहुंचीं यमुनोत्री धाम, विधिवत पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुई विकसित भारत संकल्प सभा–

सेवा संकल्प अभियान के तहत गोपेश्वर में भव्य आयोजन, विकसित भारत के निर्माण का लिया संकल्प-- गोपेश्वर।...

जय बदरीविशाल:श्राद्धपक्ष में 60 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने कराया पिंडदान–

ब्रह्मकपाल में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, एक लाख तक पहुंच सकता है आंकड़ा-- बदरीनाथ। श्राद्धपक्ष...

चमोली: मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और सुधार का एक और मौका–

08 से 10 अक्टूबर तक लगेंगे विशेष कैंप और 12 से 20 अक्टूबर तक होगा घर-घर सत्यापन-- गोपेश्वर। भारत...

स्वरोजगार:आरसेटी में ब्यूटीशियन प्रशिक्षण पूरा, 31 युवतियां बनीं आत्मनिर्भर–

35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रै​क्टिशनरप्र​शिक्षण का हुआ समापन-- रुद्रप्रयाग। एसबीआई आरसेटी रुद्रप्रयाग...

अदालत से: घरेलू हिंसा मामले में पति को पत्नी के भरण-पोषण के लिए 12 हजार देने के आदेश–

न्यायिक मजिस्ट्रेट ने मानसिक व भावनात्मक प्रताड़ना के एवज में 20 हजार रुपये देने के भी दिए आदेश...

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...
error: Content is protected !!