चमोली: आज देर शाम तक खुल सकता है मलारी हाईवे, बीआरओ ने नाले में सड़क बनाने का काम किया शुरू–

by | Jul 14, 2023 | आपदा, चमोली, सड़क | 0 comments

एप्रोच रोड का काम हुआ पूरा, जुम्मा नाले में ह्यूम पाइप बिछाने का काम शुरू–

गोपेश्वर: सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने जोशीमठ-मलारी हाईवे पर जुम्मा नाले में वाहनों की आवाजाही के लिए वैक​ल्पिक सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। यहां हाईवे के दोनों ओर से एप्रोच रोड का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो गया है। आज देर शाम तक यहां वाहनों की आवाजाही सुचारु हो सकती है। मलारी हाईवे चीन सीमा क्षेत्र में सेना की अग्रिम चोकियों को जोड़ता है, सा​थ ही सीमावर्ती द्वितीय रक्षा पं​क्ति के गांवों के ग्रामीण भी इसी मार्ग से आवाजाही करते हैं।

4 दिन पूर्व जुम्मा नाले के उफान पर आने के बाद जुम्मा आरसीसी पुल के नीचे भारी बाेल्डर अटक गया था, जो पुल को अपने साथ बहाकर ले गया। जिसके बाद बीआरओ के सामने हाईवे को सुचारु करने की चुनौति खड़ी हो गई थी। बीआरओ के कमांडर कर्नल अंकुर महाजन ने शीघ्र मौके पर पहुंचकर ​स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अपने अधीनस्थ अ​धिकारियों को तीन दिन के भीतर सीमा क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही सुचारु करने के निर्देश दिए।

हालांकि हाईवे तो सुचारु नहीं हो पाया, लेकिन 12 जुलाई को नाले में वैक​ल्पिक रास्ता बनाकर पैदल आवाजाही शुरू करवा दी गई थी। जिससे किसी भी परेशानी में सेना और स्थानीय लोग आवाजाही कर सकें। अब यहां नाले में ह्यूम पाइप बिछाकर वाहनों की आवाजाही शुरू कराने का काम शुरू हो गया है। बीआरओ के अ​धिकारियों का कहना है कि आज देर शाम या शनिवार को सुबह तक यहां वाहनों की आवाजाही सुचारु हो जाएगी।

Latest News

चमोली: 63,347 एसआईआर नोटिसों का निस्तारण, अब अंतिम मतदाता सूची की तैयारी–

दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची...

बदरीनाथ विधानसभा: चुनावी रण के लिए फिर गांवों की ओर भंडारी, बढ़ाई सियासी सक्रियता–

गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर निराकरण का दे रहे भरोसा; बदरीनाथ विधानसभा...

चमोली: गोपेश्वर में देवभूमि खेल चेतना यात्रा का हुआ आयोजन, उमड़ा उत्साह–

गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा खेल स्टेडियम पहुंची, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग...

चमोली: गंगोलगांव के नौ लोगों को जिला एवं सत्र न्यायालय ने दी राहत, सभी दोषमुक्त–

वर्ष 2022 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान गंगोलगांव क्षेत्र में हुई कथित घटना के संबंध में...

आस्था: टेड़ा-खंसाल की आराध्य देवी माता इंद्रामति देवी की डोली ने गोपेश्वर में दिए दर्शन–

भक्तों ने किए इंद्रामति माता की डोली के दर्शन, जगह-जगह हुआ मात की डोली का फूल-मालाओं से स्वागत...

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...

जय मां नंंदा: टूटे रास्तों और उफनते गदेरों से होकर कैलाश की ओर बढ़ी मां नंदा की डोली–

कहीं पुलिया नहीं, कहीं खतरनाक पैदल रास्ते, मथकोट में बहन बालंपा देवी से हुआ मिलन, भावुक हुए...

चमोली: शिक्षक दिवस पर विद्यालय से नदारद शिक्षिका निलंबित–

अभिभावकों की शिकायत और उप शिक्षाधिकारी की आख्या पर डीईओ ने की कार्रवाई, ज्योतिर्मठ के उप...

चमोली: आठ हजार श्रद्धालु बने मां नंदा की बड़ी जात के साक्षी–

‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...
error: Content is protected !!