चमोली: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल के कठोर कारावास की सजा–

by | Jul 14, 2023 | चमोली, न्यायालय | 0 comments

अभियुक्त ने शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाकर किया था दुष्कर्म–

गोपेश्वर: शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाकर ले जाने और दुष्कर्म करने के मामले में अभियुक्त को जिला एवं विशेष सत्र न्यायाधीश धनंजय चतुर्वेदी ने 20 साल की सजा सुनाई है। साथ ही 20 हजार का अर्थ दंड भी लगाया है। अर्थ दंड नहीं देने पर एक महीने का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

मामले में सरकार की ओर से पैरवी करने वाले अधिवक्ता विशेष लोक अभियोजन पोक्सो मोहन पंत ने बताया कि मामला 2020 का है। छह अगस्त 2020 को एक व्यक्ति ने मेहलचौरी चौकी में तहरीर दी कि उनकी 15 वर्षीय लड़की बिना बताए कहीं चली गई है। पुलिस ने नौ अगस्त को चौखुटिया पुल से नाबालिग को नरेंद्र सैनी के पास से बरामद किया गया। नाबालिग को परिजनों के सुपुर्द कर दिया और आरोपी नरेंद्र सैनी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया गया।

जांच में पता चला कि आरोपी नाबालिग को मुरादाबाद भगाकर ले गया, शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। अभियोजन पक्ष की ओर से सात गवाह पेश किए गए। जिनके आधार पर अदालत ने नरेंद्र सैनी को दोषी पाते हुए सजा सुनाई। अदालत ने पीड़िता को प्रतिकर के तौर पर तीन लाख रुपये की धनराशि देने के लिए जिलाधिकारी को आदेश दिए हैं।

Latest News

चमोली: जिलाधिकारी गौरव कुमार ने किया कोषागार का निरीक्षण–

कोषागार का किया वा​र्षिक निरीक्षण, निर्वाचन संबंधी सामग्री व अन्य बहुमूल्य वस्तुएं जांची...

चमोली: जिला​धिकारी की अध्यक्षता में बदरीनाथ होटल एसोसिएशन और व्यापार संघ की हुई बैठक–

यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों व स्थानीय व्यवसायियों को होने वाली संभावित समस्याओं पर हुई चर्चा...

उत्तराखंड: लॉ एंड ऑर्डर पर सीएम धामी सख्त, अधिकारियों को कड़ी चेतावनी–

कहा, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, कुठालगेट चौकी इंचार्ज और उप आबकारी निरीक्षक निलंबित...

उत्तराखंड: प्रदेश में एलपीजी की कोई किल्लत नहीं, गड़बड़ करने वालों पर तुरंत होगी एफआईआर–

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने की हर जिले की स्थिति की समीक्षा, विभागीय अधिकारियों को...

आक्रोश: वन विभाग की अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई का बमोटिया गांव के ग्रामीणों ने किया विरोध–

तहसील परिसर में गरजे ग्रामीण, उक्रांद कार्यकर्ताओं ने भी दिया साथ, सीएम को भेजा ज्ञापन-- देवाल के...

अगस्त्यमुनि: भाषण प्रतियोगिता के साथ ‘गंगा स्वच्छता पखवाड़ा’ का हुआ समापन–

16 से 31 मार्च तक आयोतजत हुए जागरुकता कार्यक्रम, गंगा स्वच्छता प्रतियोगिता भी हुई आयोजित...

पशुपालन के अपर निदेशक ने किया मनोज कुमार बिष्ट की गौशाला का निरीक्षण–

उन्हें अन्य पशुपालकों के लिए प्रेरणादायक बताया, गौशाला में पशुओं की देखभाल, स्वच्छता व्यवस्था...

चमोली: गैस गोदाम व होटलों पर सघन निरीक्षण, 21 व्यावसायिक और चार घरेलू सिलिंडर किए गए जब्त–

एसडीएम ने दिए एजेंसी संचालक को वितरण व्यवस्था में सुधार के निर्देश, पारदर्शी गैस आपूर्ति सुनिश्चित...

चमोली: सुबोध प्रेम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गोपेश्वर का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव समारोह शुरू–

छोलिया नृत्य और लोकगीतों की रही धूम, छात्र-छात्राओं ने दी पहाड़ी नृत्य की शानदार प्रस्तुति...
error: Content is protected !!