चमोली जनपद में 38 सड़कें बंद, मीलों दूरी पैदल आवाजाही कर रहे ग्रामीण–

by | Jul 16, 2023 | आपदा, चमोली, सड़क | 0 comments

बरसात तेज होने के साथ सड़कों के बंद होने का सिलसिला भी हुआ तेज, 100 गांवों के ग्रामीणों का आवागमन हुआ प्रभावित–

गोपेश्वर: बरसात ने चमोली जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है। जिले की 38 सड़कें बंद होने से करीब 100 गांव के लोगों का आवागमन प्रभावित हो गया है। चमोली-लासी-सरतोली मोटर मार्ग की ​स्थिति बेहद खतरनाक बन गई है। यहां भारी मात्रा में बोल्डर सड़क पर आ गए हैं। एक भारी भरकम बोल्डर सड़क के बीचों बीच आ गया है, जिससे जल्द सड़क खुलने को आसार नहीं लग रहे हैं।

पिछले एक माह से चमोली जिले के संपर्क मार्ग लगातार बंद हो रहे हैं। जैसे-जैसे बरसात तेज हो रही है सड़कों के बंद होने का सिलसिला भी तेज हो गया है। जिले की 20 सड़कें रविवार को बंद हुई, जबकि छह सड़कें शनिवार, पांच सड़कें शुक्रवार, चार सड़कें बुधवार, दो सड़कें सोमवार और एक सड़क दो जुलाई से बंद है। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों केा आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

जिला आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार रविवार सुबह नौ बजे तक कर्णप्रयाग क्षेत्र में 57 मिमि, चमोली तहसील क्षेत्र में 54.4 मिमि, नंदानगर क्षेत्र में 35 मिमि, थराली में 34.2 मिमि, जोशीमठ क्षेत्र में 24.8 मिमि और पोखरी क्षेत्र में पांच मिमि बारिश रिकार्ड की गई। लगातार हो रही बारिश से नदियों का जलस्तर भी बढ़ा है, हालांकि नदियां खतरे के निशान से नीचे बह रही हैं।

Latest News

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...

चमोली: ज्योतिर्मठ की बीडीसी बैठक में 300 से अधिक प्रस्तावों पर हुई चर्चा–

जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...

चमोली: हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा अंतिम चरण में पहुंची, 10 को बंद हो जाएंगे कपाट–

बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...

हक की लड़ाई: पैक्स सचिवों की कलमबंदहड़ताल शुरू, बांह में काली पट्टी बांधकर किया विरोध–

एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
error: Content is protected !!