चमोली:पहाड़टूटकर बदरीनाथ हाईवे पर आया, बाजपुर में बंद हुआ हाईवे–

by | Jul 17, 2023 | चमोली, चारधाम, सड़क | 0 comments

हाईवे के दोनों ओर से यात्रा वाहनों के साथ ही स्थानीय लोगों के वाहन फंसे, हाईवे खोलने का काम हुआ शुरू–

चमोली: बदरीनाथ हाईवे बाजपुर में पहाड़ी से मलबा आने के कारण अवरुद्ध हो गया है। यहां हाईवे पर भारी मात्रा में मलबा और पत्थर हाईवे पर आ गए हैं। जिससे यात्रा वाहनों के अलावा स्थानीय लोगों की आवाजाही भी थम गई है।

पुलिस प्रशासन की ओर से वाहनों की आवाजाही नंदप्रयाग-कोठियालसैंण मोटर मार्ग से करवाई जा रही है। बाजपुर में चट्टान से बार-बार भूस्खलन हो रहा है। यहां ऑलवेदर रोड के तहत पहाड़ी की कटिंग होेने के बाद से लगातार भूस्खलन हो रहा है।

सोमवार को सुबह करीब साढ़े आठ बजे बारिश के दौरान पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा हाईवे पर आ गया। जिससे वाहनों की आवाजाही थम गई है। यहां हाईवे पर वाहनों की आवाजाही दोपहर तक ही हो सकती है। पुलिस प्रशासन की ओर से तीर्थयात्रियों को पेयजल की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। इसके अलावा छिनका, पागलनाला, टंगड़ी, पातालगंगा, रडांग बैंड और कंचन गंगा में भी हाईवे बदहाल ​स्थिति में है। हाईवे की बदहाल ​स्थिति के चलते तीर्थयात्रियों को भी बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर जाने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Latest News

उत्तराखंड: रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम धामी का तोहफा, दो दिन मुफ्त सफर–

28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में प्रदेश के भीतर नहीं देना होगा किराया, शासन ने जारी किए आदेश...

उत्तराखंड: विकास और संरक्षण साथ-साथ चल सकते हैं: सीपी राधाकृष्णन–

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आईजीएनएफए में आईएफएस के अ​धिकारियों को किया संबो​धित-- देहरादून, 19...

चमोली: स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की राह आसान बनाने को बैंकों को दिए निर्देश–

सरकारी ऋण योजनाओं में तेजी लाएं बैंक, लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करें-- गोपेश्वर, 19 अगस्त...

चमोली: आवारा कुत्तों के आतंक से 10 स्कूलों में 23 अगस्त तक अवकाश–

नारायणबगड़ और नलगांव क्षेत्र के विद्यालयों में 20 से 23 अगस्त तक छुट्टी, ऑनलाइन पढ़ाई के निर्देश...

चमोली: आरक्षित वन भूमि पर गैर वानिकी कार्य मिले तो होगी कार्रवाई, एसआईटी गठित–

आरक्षित वन भूमि के गैर-वानिकी उपयोग पर होगी कड़ी कार्रवाई, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 19...

सतर्कता: सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम की दिशा में चमोली आगे, एचपीवी टीकाकरण में प्रदेश में प्रथम–

जनपद ने हासिल की 68.6 प्रतिशत की उपल​​​ब्धि, स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाया जा रहा व्यापक अ​​भियान...

चमोली: सावन की तीज पर झूलों और भजनों से गूंजा गोपेश्वर–

पुलिस लाइन के पास हुआ तीज महोत्सव, महिलाओं ने एक दूसरे को दी तीज की शुभकामनाएं-- गोपेश्वर, 15 अगस्त...

चमोली: प्रोफेसर डॉ. जसवंत लाल को मिलेगा राजीव गांधी गौरव अवार्ड–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया जाएगा कार्यक्रम, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों...

जय हिंद: तेज वर्षा भी बच्चों का उत्साह न रोक पाई, कठूड़ विद्यालय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस–

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा, पूर्व प्रधान बद्री सैलानी और लक्ष्मण कनवासी हुए...
error: Content is protected !!