चमोली: कलाकारों ने दांकुड़ी लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश–

by | Jul 17, 2023 | चमोली, पर्यावरण | 0 comments

जनपद में हरेला पर्व की रही धूम, जगह-जगह हुए पौधरोपण के कार्यक्रम आयोजित, ​शिक्षक ने भूस्खलन क्षेत्र लिया गोद–

गोपेश्वर: चमोली जनपद में हरेला पर्व पर जगह-जगह पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित हुए। गोपेश्वर में हरेला पर्व पर अक्षत नाट्य संस्था की ओर से दांकुड़ी लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। संस्था के करीब 60 लोगों ने नगर के मुख्य तिराहे पर दांकुड़ी और झुमेलो नृत्य कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष विजय वशिष्ठ, उपेंद्र भंडारी, हरीश भंडारी, केके डिमरी, ओमप्रकाश पुरोहित, ओमप्रकाश नेगी आदि मौजूद रहे। इधर, केदारनाथ वन प्रभाग की ओर से रौली ग्वाड़ में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी हिमांशु खुराना सहित अन्य अधिकारियों ने फलदार और छायादार पौधे लगाए।

नंदानगर के विभिन्न गांवों में महिलाओं ने और गुलाड़ी, सितेल में बदरीनाथ वन प्रभाग ने पौधरोपण किया। निजमुला के गाड़ी वन पंचायत, ग्राम पंचायत मैठाणा और जीआईसी मैठाणा, नगर पंचायत पीपलकोटी, सरस्वती शिशु मंदिर गोपेश्वर में केदारनाथ वन प्रभाग की ओर से, पोखरी में वन विभाग और ग्रामीणों ने पौधरोपण किया। ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने हरेला को पर्यावरण संरक्षण के साथ उत्तराखंड की समृद्ध विरासत का परिचायक बताया।

गोपेश्वर, चमोली, जोशीमठ आदि जगह पर लोगों ने पौधरोपण किया। पर्यावरण प्रेमी शिक्षक घन सिंह घरिया ने बदरीनाथ हाईवे पर भूस्खलन क्षेत्र मैठाणी को गोद लिया है। उन्होंने अलकनंदा के ऊपरी हिस्से में हो रहे भूस्खलन क्षेत्र को पौधरोपण से आच्छादित करने का संकल्प लिया है। हरेला पर्व पर शिक्षकों व ग्रामीणों ने यहां 200 से अधिक पौधों का रोपण किया। आगाज संस्था द्वारा किरुली गांव में कचनार और क्वीराल के 2000 पौधों का रोपण किया। आगाज के अध्यक्ष जेपी मैठाणी ने बताया कि 20 रिंगाल हस्तशिल्पी परिवारों के निजी भूमि पर पौधरोपण किया गया। सभी काश्तकारों का जड़ी बूटी शोध संस्थान में पंजीकरण भी करवाया गया है।

Latest News

चमोली: गोपेश्वर में छेड़खानी के आरोप में एक युवक को किया गिरफ्तार–

छेड़छाड़ की घटना पर गोपेश्वर पुलिस का सख्त एक्शन, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा...

चमोली: मजदूरों का सत्यापन न कराने पर ठेकेदार का 10 हजार का चालान–

निर्माण कार्य में लगे मजदूरों का सत्यापन न कराना पड़ा ठेकेदार को महंगा, पुलिस ने किया चालान...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार पहुंचे निजमुला घाटी, काली चट्टान और झींझी पुल का किया निरीक्षण–

पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को नवंबर माह तक झींझी पुल का निर्माण पूर्ण करने के दिए निर्देश, लोगों ने...

चमोली: हेमकुंड साहिब में बर्फबारी व बदरीनाथ में बारिश से बढ़ी ठंड–

जून माह में हुई बर्फबारी से हेमकुंड साहिब में बिछी बर्फ की चादर--  ज्योतिर्मठ, 12 जून 2026:...

हक की लड़ाई: विज्ञान संकाय की स्वीकृति को लेकर आंदोलन 19वें दिन भी जारी–

नंदानगर बस स्टैंड पर क्रमिक धरना जारी, मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने का ऐलान-- नंदानगर, 12 जून...

दुखद: नहीं रहे दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम–

खेल जगत के साथ ही उत्तराखंड व पूरे देश में शोक की लहर, पढ़ें कौन थे जसपाल राणा-- देहरादून, 12 जून...

चमोली: नंदानगर-थराली में आपदा पुनर्वास कार्यों की समीक्षा, जिलाधिकारी ने बढ़ाई कार्यों की रफ्तार–

जिला​धिकारी और थराली विधायक की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक, पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के दिए...

चमोली: जैठ पूजे परंपरा के तहत बामणी गांव पहुंचे श्री कुबेर जी, नंदा व उर्वशी माता मंदिरों में हुई पूजा-अर्चना–

बदरीनाथ धाम में रहा उत्साह, आस्था का माहौल, श्रद्धालुओं ने भजनों की दी शानदार प्रस्तुतियां-- श्री...

चमोली: जंगल जा रही महिला पर भालू का हमला, गंभीर घायल

कुंडबगड़ गांव के पास हुई घटना, प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर-- नंदानगर, 11 जून 2026: नंदानगर...
error: Content is protected !!