अलकनंदा और बाल​खिला नदी किनारे एक साथ जलीं 15 चिताएं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल–

by | Jul 20, 2023 | चमोली, दुर्घटना | 0 comments

करंट फैलने के बाद हुए हादसे के घायलों का ऋ​षिकेश एम्स में चल रहा इलाज, दो की ​स्थिति बनीं गंभीर–

गोपेश्वर। चमोली बाजार के समीप बाजपुर में अलकनंदा नदी के किनारे 13 शवों का अंतिम संस्कार किया गया है, जबकि दो शवों का बालखिला नदी तट पर अंतिम संस्कार किया गया। पीपलकोटी में पुलिस चौकी इंचार्ज का शव रुद्रप्रयाग जनपद के उ​थिंड गांव में उनके परिजनों को सौंप दिया गया। यहां मंदाकिनी नदी के किनारे शव का दाह संस्कार हुआ। अलकनंदा घाट पर ही कई परिजन फूट फूट कर रोए। बृहस्पतिवार को शोक में चमोली, गोपेश्वर, पीपलकोटी बाजार पूर्ण रुप से बंद रहे। वहीं,

करंट फैलने से चमोली में हुए दर्दनाक हादसे के 6 घायलों में से दो की स्थिति गंभीर बनी हुई है। जबकि अन्य सभी घायलों का एम्स के ट्राॅमा वार्ड में आवश्यक उपचार चल रहा है। बृहस्पतिवार को दोपहर में 5 घायलों को हेली एम्बुलेन्स द्वारा एम्स पंहुंचाया गया। इन सभी को भी अस्पताल के ट्राॅमा इमरजेन्सी में भर्ती किया गया है। स्वास्थ्य चिकित्सा और उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल और यमकेश्वर की विधायक रेणु बिष्ट ने भी एम्स पंहुचकर घायलों का हाल जाना।

बृहस्पतिवार को भी 5 घायलों को हेलीकॉप्टर से एम्स ऋ​षिकेश पहुंचाया गया है। इनमें अभिषेक पाल पुत्र राजेन्द्र पाल उम्र 24 वर्ष, पवन सिह राठौर पुत्र उदय सिंह उम्र 49 वर्ष, जयदीप पुत्र हरीश लाल उम्र 20 वर्ष, धीरेन्द्र रावत पुत्र राजेन्द्र रावत उम्र 41 वर्ष और सुभाष खत्री पुत्र दौलत सिंह उम्र 27 वर्ष शामिल हैं। ट्राॅमा सर्जन डाॅ नीरज कुमार ने बताया कि सभी घायलों की सभी प्रकार की आवश्यक मेडिकल जांचें की जा रही हैं।

Latest News

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...

बनाला परियोजना का पाइप फटा, टरवाइन और जनरेटर में घुसा पानी व मलबा–

पानी के रिसाव की सूचना पर प्रशासन ने दिखाई तत्परता, मार्ग तत्काल सुचारू-- गोपेश्वर, 29 सितंबर 2029:...

चमोली में छात्रसंघ चुनाव: गोपेश्वर में एनएसयूआई की बंपर जीत–

ज्योतिर्मठ में एबीवीपी, पोखरी में आर्यन और नंदानगर में एनएसयूआई ने लहराया परचम-- गोपेश्वर, 30 सितंबर...

चमोली: जनता मिलन में सुनी गईं 30 शिकायतें, मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश-

सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा कर लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश- गोपेश्वर, 29 सितंबर...

चमोली: सीवरेज, सेप्टेज एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को प्रभावी बनाने के निर्देश–

एसटीपी की नियमित निगरानी और ठोस अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण के निर्देश-- गोपेश्वर, 28 सितंबर 2026:...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत कर्णप्रयाग शिविर में 484 लोगों ने किया प्रतिभाग–

56 दिव्यांगजनों के बनाए गए दिव्यांग प्रमाण पत्र-- कर्णप्रयाग, 28 सितंबर 2026: सेवा संकल्प अभियान के...

चमोली: धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने को प्रशासन ने जारी किए आदेश–

बद्रीनाथ धाम सहित धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने के लिए प्रशासन सख्त-- गोपेश्वर, 27 सितंबर...
error: Content is protected !!