बदरीनाथ हाईवे पर कमेड़ा में पैदल आवाजाही हुई शुरू–

by | Jul 26, 2023 | चमोली, सड़क | 0 comments

दोनों ओर से जेसीबी मशीनों ने की पहाड़ी की कटिंग, जल्द हाईवे वाहनों के लिए खुलने की उम्मीद–

गौचर: बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कमेड़ा में पैदल आवाजाही शुरू हो गई है। यहां जल्द वाहनों की आवाजाही भी शुरू होने की उम्मीद है। 23 जुलाई की रात्रि को भारी बारिश के दौरान कमेड़ा में पहाड़ी का बड़ा हिस्सा टूट गया था, जिससे हाईवे का करीब सौ मीटर हिस्सा पूरी तरह से वॉस आउट हो गया था।

तब से एनएचआईडीसीएल की जेसीबी मशीनें हाईवे को खोलने में लगी हुई हैं। हाईवे अवरुद्ध होने से स्थानीय लोगों, सेना, आईटीबीपी के जवानों के साथ ही बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर जा रहे और लौट रहे तीर्थयात्रियों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिला पुलिस प्रशासन की ओर से वाहनों की आवाजाही के लिए वैक​ल्पिक मार्गों को खोला गया है।

रुद्रप्रयाग से जोशीमठ की ओर जाने वाली वाहनों को रुद्रप्रयाग-कोटेश्वर-सणगू-गौचर और रुद्रप्रयाग-चोपता-कनकचौंरी-पोखरी-कर्णप्रयाग मार्ग से भेजा जा रहा है, जबकि जोशीमठ की ओर से लौट रहे वाहनों की आवाजाही भी इन्हीं सड़कों के अलावा चमोली-गोपेश्वर-मंडल-ऊखीमठ-कुंड हाईवे से करवाई जा रही है। हालांकि रुक-रुककर हो रही बारिश से ये सड़कें भी खतरनाक बनीं हुई हैं। चमोली जिला प्रशासन की ओर से यात्रा वाहन चालकों को सुर​क्षित ड्राइविंग की अपील की जा रही है।

Latest News

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...

चमोली: ज्योतिर्मठ की बीडीसी बैठक में 300 से अधिक प्रस्तावों पर हुई चर्चा–

जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...

चमोली: हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा अंतिम चरण में पहुंची, 10 को बंद हो जाएंगे कपाट–

बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...

हक की लड़ाई: पैक्स सचिवों की कलमबंदहड़ताल शुरू, बांह में काली पट्टी बांधकर किया विरोध–

एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
error: Content is protected !!