हादसा: तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, एक व्य​क्ति गंभीर घायल–

by | Jul 26, 2023 | दुर्घटना, रूद्रप्रयाग | 0 comments

शराब के नशे में धुत्त था वाहन चालक, पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर किया मेडिकल–

अगस्त्यमुनि: बुधवार को देर शाम एक वाहन चालक ने राहगीर पर टक्कर मार दी, जिससे राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि में भर्ती कराया गया है। जहां उसका चिकित्सकों द्वारा उपचार किया जा रहा है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम को अगस्त्यमुनि से सिल्ली की ओर तेज रफ्तार में जा रहे वाहन की टक्कर से सौरगढ़ में एक नेपाली मजदूर गंभीर रुप से घायल हो गया। मजदूर को सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन भी सड़क पर ही पलट गया। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। थाना अगस्त्यमुनि से थानाध्यक्ष सदानंद पोखरियाल मद फोर्स मौके पर पहुंचे। चालक को वाहन से बाहर निकाला गया।

इससे पूर्व घायल नेपाली मजदूर को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। वाहन चालक डांगी गुनाऊं गांव निवासी दीपक पुत्र दयाल लाल, उम्र 21 वर्ष शराब के नशे में धुत्त था और तेज रफ्तार में वाहन चला रहा था। पुलिस ने चालक का अस्पताल में मेडिकल करवाया है। अस्पताल प्रभारी डॉ अंकित बगवाड़ी ने वाहन चालक का मेडिकल करने के उपरांत शराब पीए होने की पुष्टि की है।

Latest News

Skill Ladders: One of India’s Fast-Growing EdTech Startups

Skill Ladders is an emerging EdTech startup dedicated to transforming the future of education...

बिग ब्रेकिंग: बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावे में हेराफेरी करने वाला आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार–

पुलिस ने देर रात देहरादून से किया गिरफ्तार, बदरीनाथ ले जाया गया आरोपी, आज न्यायालय में होगा पेश...

निर्वाचन: चमोली जिला बार एसोसिएशन चुनाव: भरत सिंह रावत लगातार चौथी बार बने बार संघ के अध्यक्ष–

84 अधिवक्ताओं ने किया मतदान, उपाध्यक्ष, सचिव और सहसचिव सहित कई पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित...

चमोली: भाजपा-कांग्रेस की नीतियों से जनता परेशान : डॉ. यूएस रावत–

उक्रांद नेता पूर्व कुलपति डॉ. यूएस रावत ने किया कुजौं-मैकोट और ​घिंघराण क्षेत्र का दौरा, जनता से...

चमोली: आलेख परमार का आईआईटी मुंबई में चयन, विद्यालय में खुशी की लहर–

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मुंबई में हुआ प्रवेश, विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम किया...

आफत की बारिश: चमोली में बारिश का कहर, भूस्खलन से 18 ग्रामीण सड़कें बंद–

बिरही-गौणा मोटर मार्ग सबसे अधिक प्रभावित, कई गांवों का संपर्क टूटा; मलबा हटाने में जुटीं विभागीय...

चमोली: क्राइस्ट एकेडमी में विज्ञान एवं शिल्प कला प्रदर्शनी आयोजित, गांधी सदन प्रथम–

छात्र-छात्राओं ने आकर्षक विज्ञान मॉडल और शिल्प कलाकृतियां प्रदर्शित कीं, वैज्ञानिक सोच व नवाचार को...

चमोली: बदरीनाथ धाम में चढ़ावे की हेराफेरी का मामला गरमाया, बीकेटीसी के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी–

चार दिन में बीकेटीसी के किसी भी पदाधिकारी के बदरीनाथ न पहुंचने पर आंदोलन की दी चेतावनी-- बदरीनाथ, 10...

बहुद्देशीय शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष और एसडीएम ने सुनीं जनता की समस्याएं–

विभागों को एक माह के भीतर जनसमस्याओं के निस्तारण के दिए निर्देश, सड़क-पेयजल और जंगली जानवरों के आतंक...
error: Content is protected !!