चमोली: मुख्य विकास अ​धिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की पहल, चमोली के युवा बनेंगे हेयर ड्रेसर–

by | Jul 27, 2023 | चमोली, रचनात्मक, स्वरोजगार | 0 comments

राज्य में पहला जनपद बना चमोली, स्थानीय युवा हेयर ड्रेसिंग से करेंगे स्वरोजगार–

गोपेश्वर: चमोली जनपद के युवाओं को हेयर ड्रेसिंग में करियर बनाने के लिए 13 दिन का विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मुख्य विकास अधिकारी डाॅ. ललित नारायण मिश्र की पहल पर यह प्रशिक्षण शुरू किया गया है।

बृहस्पतिवार को मुख्य विकास अधिकारी ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि हेयर ड्रेसिंग एक कला है। यह प्रदेश में अपनी तरह का पहला प्रशिक्षण है, जिसमें ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के माध्यम से युवाओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है। युवा कम संसाधनों में अच्छा स्वरोजगार अपना सकते हैं। इच्छुक युवाओं को सब्सिडी पर बैंकों से ऋण भी उपलब्ध कराया जाएगा।

आरसेटी के निदेशक मनोहर सिंह बसवाल ने बताया कि नौ विकासखंडों के 24 युवा प्रशिक्षण ले रहे हैं। प्रशिक्षण के बाद युवाओं को प्रमाण पत्र भी वितरित किए जाएंगे। जिले में 100 युवाओं को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य है। इस दौरान परियोजना निदेशक आनंद सिंह, एपीडी केके पंत, लीड बैंक अधिकारी जीएस राणा, चंचल सिंह बोहरा, प्रशिक्षण समन्वयक देवेंद्र सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम में सुरजीत लाल, सुरेंद्र लाल, दीपक कुमार, मदन लाल, गोपाल राम, दरमान लाल, कुलदीप लाल, आशीष खनेड़ा, मोहन लाल, मुरारी लाल, धीरेंद्र सिंह, दर्शन राम, अमित कुमार, सौरभ, आशीष, प्रियांशु, दीपक, गोविंद सिंह, नरीराम, नरेंद्र लाल, भूपेंद्र आर्य, गजेंद्र लाल, रमेश लाल और मुकेश चंद्र हेयर ड्रेसिंग का प्र​शिक्षण ले रहे हैं।

Latest News

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...

चमोली: ज्योतिर्मठ की बीडीसी बैठक में 300 से अधिक प्रस्तावों पर हुई चर्चा–

जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...

चमोली: हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा अंतिम चरण में पहुंची, 10 को बंद हो जाएंगे कपाट–

बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...

हक की लड़ाई: पैक्स सचिवों की कलमबंदहड़ताल शुरू, बांह में काली पट्टी बांधकर किया विरोध–

एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
error: Content is protected !!