चमोली: विधायक राजेंद्र भंडारी ने किया भूधंसाव वाले क्षेत्र का निरीक्षण–

by | Jul 29, 2023 | आपदा, चमोली | 0 comments

आपदा पीड़ितों को हर संभव मदद का दिलाया भरोसा, विभागीय अ​धिकारियों को हुए गांव की सुरक्षा करने के निर्देश–

गोपेश्वर: बदरीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी ने शनिवार को ब्यारा गांव में भू धंसावा वाले क्षेत्र का निरीक्षण किया। विधायक ने संबंधित विभागों से फोन पर बात करते हुए तत्काल भूधंसाव वाले क्षेत्र का उचित समाधान निकालने के निर्देश दिए। विधायक ने सभी ग्रामीणों को भरोसा दिया कि आपदा के संकट में वह उन्हें पूरा सहयोग करेंगे। गांव की सुरक्षा के लिए जिस भी स्तर पर वार्ता करनी होगी या कहीं जाना होगा वह हर समय तैयार हैं। विधायक ने जिलाधिकारी से फोन पर बात कर गांव में राहत सामग्री पहुंचाने और प्रभावितों को दूसरी जगह शिफ्ट करने को कहा।

विगत दिनों बारिश के दौरान पगनों गांव में पानी के साथ भारी मलबा घुस गया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के ऊपर रैडा कुंड है बारिश के दौरान कुुंड टूटने से गांव में मलबा आया है। जिससे कई घरों को नुकसान हुआ है। लोगों के खेत और आम रास्ते बर्बाद हो गए हैं। लोगों में इसको लेकर दहशत बनी हुई है।

शुक्रवार को गांव पहुंचे विधायक ने उन्हें आश्वासन दिया कि शासन प्रशासन और सरकार से उन्हें हर संभव मदद दिलाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने जल संस्थान के अधिकारियों को फोन कर गांव की पेयजल लाइन को तुरंत दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख हरीश परमार, नगर पालिका जोशीमठ के अध्यक्ष शैलेंद्र पंवार, सतीश डिमरी, रविंद्र नेगी, मातवर रावत, अजीत कुंवर सहित अन्य लोग मौजूद रहे। चमोली जनपद के गांव-गांव इन दिनों आपदा से त्रस्त हैं। ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाले 36 मोटर मार्ग और 100 से अ​धिक पैदल मार्ग ध्वस्त पड़े हुए हैं, जिससे ग्रामीणों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Latest News

बिग ब्रेकिंग: बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावे में हेराफेरी करने वाला आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार–

पुलिस ने देर रात देहरादून से किया गिरफ्तार, बदरीनाथ ले जाया गया आरोपी, आज न्यायालय में होगा पेश...

निर्वाचन: चमोली जिला बार एसोसिएशन चुनाव: भरत सिंह रावत लगातार चौथी बार बने बार संघ के अध्यक्ष–

84 अधिवक्ताओं ने किया मतदान, उपाध्यक्ष, सचिव और सहसचिव सहित कई पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित...

चमोली: भाजपा-कांग्रेस की नीतियों से जनता परेशान : डॉ. यूएस रावत–

उक्रांद नेता पूर्व कुलपति डॉ. यूएस रावत ने किया कुजौं-मैकोट और ​घिंघराण क्षेत्र का दौरा, जनता से...

चमोली: आलेख परमार का आईआईटी मुंबई में चयन, विद्यालय में खुशी की लहर–

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मुंबई में हुआ प्रवेश, विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम किया...

आफत की बारिश: चमोली में बारिश का कहर, भूस्खलन से 18 ग्रामीण सड़कें बंद–

बिरही-गौणा मोटर मार्ग सबसे अधिक प्रभावित, कई गांवों का संपर्क टूटा; मलबा हटाने में जुटीं विभागीय...

चमोली: क्राइस्ट एकेडमी में विज्ञान एवं शिल्प कला प्रदर्शनी आयोजित, गांधी सदन प्रथम–

छात्र-छात्राओं ने आकर्षक विज्ञान मॉडल और शिल्प कलाकृतियां प्रदर्शित कीं, वैज्ञानिक सोच व नवाचार को...

चमोली: बदरीनाथ धाम में चढ़ावे की हेराफेरी का मामला गरमाया, बीकेटीसी के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी–

चार दिन में बीकेटीसी के किसी भी पदाधिकारी के बदरीनाथ न पहुंचने पर आंदोलन की दी चेतावनी-- बदरीनाथ, 10...

बहुद्देशीय शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष और एसडीएम ने सुनीं जनता की समस्याएं–

विभागों को एक माह के भीतर जनसमस्याओं के निस्तारण के दिए निर्देश, सड़क-पेयजल और जंगली जानवरों के आतंक...

टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षक-​शि​क्षिकाओं ने किया प्रदर्शन–

टीईटी की बाध्यता खत्म करने व पुरानी पेंशन लागू करने का मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन-- गोपेश्वर, 10...
error: Content is protected !!