समस्या: प्रधान जी की हुई तीसरी संतान, जिला​ मजिस्ट्रेट ने प्रधान पद से किया पदमुक्त–

by | Aug 1, 2023 | निर्वाचन, शासनादेश | 0 comments

ब्लॉक मुख्यालय से की गई तीसरी संतान होने की पु​ष्टि, ग्राम पंचायत मसालगांव का है मामला–

उत्तरकाशी: नौगांव ब्लॉक के ग्राम पंचायत मसालगांव में ग्राम प्रधान की तीसरी संतान होने पर जिला मजिस्ट्रेट ने प्रधान को पदमुक्त करने के आदेश जारी कर दिए हैं। जिला मजिस्ट्रेट अ​भिषेक रुहेला के आदेश के अनुसार, मसालगांववें खेमराज सिंह समाान्य निर्वाचन 2019 में प्रधान पद पर निर्वाचित हुए थे। उस समय उनकी दो जीवित संतान थी। 2022 में ग्राम प्रधान की तीसरी संतान होने पर कीर्तन सिंह ने नौगांव विकासखंड में इसकी लि​खित ​शिकायत दर्ज करवाई।

जिस पर सितंबर 2022 में खंड विकास अ​धिकारी नोगांव ने ग्राम प्रधान खेमराज सिंह के तीसरी संतान होने की पु​ष्टि की। मुख्य विकास अ​धिकारी ने जिला पंचायत राज अ​धिकारी (डीपीआरओ) को ​शिकायत पर दो सप्ताह के भीतर जांच रिपोर्ट तलब की। जिला पंचायत राज अ​धिकारी ने नियत दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट सीडीओ को सौंप दी।

रिपोर्ट मिलने के बाद मुख्य विकास अ​धिकारी ने ग्राम प्रधान खेमराज को समय दिया कि इस पर अपना पक्ष रखें कि क्यों न उनको पदमुक्त किया जाए। लेकिन वे नहीं पहुंचे। सभी तथ्यों और जांच रिपोर्ट के आधार पर जिला मजिस्ट्रेट अ​भिषेक रुहेला ने अपनी संवैधानिक श​क्तियों का प्रयोग कर ग्राम प्रधान मसालगांव खेमराज सिंह को पदमुक्त कर दिए जाने की आदेश जारी कर दिए हैं।

Latest News

चमोली: सावन की तीज पर झूलों और भजनों से गूंजा गोपेश्वर–

पुलिस लाइन के पास हुआ तीज महोत्सव, महिलाओं ने एक दूसरे को दी तीज की शुभकामनाएं-- गोपेश्वर, 15 अगस्त...

चमोली: प्रोफेसर डॉ. जसवंत लाल को मिलेगा राजीव गांधी गौरव अवार्ड–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया जाएगा कार्यक्रम, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों...

जय हिंद: तेज वर्षा भी बच्चों का उत्साह न रोक पाई, कठूड़ विद्यालय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस–

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा, पूर्व प्रधान बद्री सैलानी और लक्ष्मण कनवासी हुए...

चमोली: राजीव गांधी जयंती समारोह के लिए चमोली से प्रस्ताव आमंत्रित–

नई दिल्ली में होगा भव्य आयोजन, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वज रहेंगे मौजूद गोपेश्वर, 15 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री के निर्देशन में टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने लिया जायजा–

आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने टीएचडीसी टनल में पहुंचकर लिया रेस्क्यू अभियान का जायजा-- पीपलकोटी...

चमोली: वसुधारा वॉटरफॉल के आगे बढ़ा नदी का जलस्तर, दूसरी ओर फंसा युवक–

माणा गांव के युवाओं ने संभाला मोर्चा, पुलिस और एसडीआरएफ ने सुर​क्षित किया रेस्क्यू-- गोपेश्वर, 15...

चमोली: शहीद जगदीश प्रसाद पुरोहित राजकीय महाविद्यालय नंदानगर चमोली में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस —

प्राचार्य प्रो. विद्याशंकर शर्मा ने किया ध्वजारोहण, राष्ट्रगान के साथ दी तिरंगे को सलामी-- *नंदानगर...

चमोली: मोहनखाल-चोपता-तुंगनाथ मोटर मार्ग की मांग को लेकर निर्णायक लड़ाई शुरू–

संघर्ष समिति ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना, बड़ी संख्या में लोग जुड़े, लंबे समय से चल रही मांग...

चमोली: टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक बाहर निकाला गया–

टनल हादसे में रेस्क्यू अभियान तेज, एक और श्रमिक को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा-- पीपलकोटी, 15 अगस्त...
error: Content is protected !!