बदरीनाथ में हादसा, निर्माणाधीन पुल टूटने से एक बहा, एक मजदूर को बचाया–

by | Aug 2, 2023 | चमोली, दुर्घटना | 0 comments

बदरीनाथ मास्टर प्लान के तहत हो रहे पुल निर्माण कार्य में जुटे थे मजदूर, पुलिस, एसडीआरएफ टीम–

गोपेश्वर: बदरीनाथ में अलकनंदा पर निर्माणाधीन पुल का स्ट्रेक्चर टूटने से एक मजदूर नदी के तेज बहाव में बह गया है, जबकि एक को बचा लिया गया है। नगर पंचायत बदरीनाथ के अ​धिशासीअ​धिकारी सुनील पुलिस ने बचाए गए मजदूर को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

बुधवार को दोपहर में पौने एक बजे लोक निर्माण विभाग पीआईयू के मजदूर ब्रह्मकपाल के पास अलकनंदा पर पुल का निर्माण कर रहे थे। इसी दौरान पुल का ढांचा ढह गया और यहां काम कर रहा मजदूर सोनू पुत्र स्वर्गीय दयाराम, निवासी ग्राम रौंदी, थाना सुभाषनगर, बरेली, उत्तर प्रदेश नदी में बह गया।

जबकि इसी गांव का दूसरा मजदूर रघुवीर पुत्र राजेंद्र प्रसाद जैसे तैसे नदी के किनारे आ गया, लेकिन सोनू को बहाने से नहीं बचाया जा सका। वह अभी लापता है। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ और बदरीनाथ थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची। लापता मजदूर की ढूंढखोज जारी है। पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्रडोबाल ने बताया कि मजदूर पुल के ढांचे पर नट बोल्ड लगा रहे थे। इसी दौरान पुल का ढांचा नदी में गिर गया, जिससे एक मजदूर लापता हो गया, एक को बचा लिया गया है।

Latest News

बिग ब्रेकिंग: बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावे में हेराफेरी करने वाला आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार–

पुलिस ने देर रात देहरादून से किया गिरफ्तार, बदरीनाथ ले जाया गया आरोपी, आज न्यायालय में होगा पेश...

निर्वाचन: चमोली जिला बार एसोसिएशन चुनाव: भरत सिंह रावत लगातार चौथी बार बने बार संघ के अध्यक्ष–

84 अधिवक्ताओं ने किया मतदान, उपाध्यक्ष, सचिव और सहसचिव सहित कई पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित...

चमोली: भाजपा-कांग्रेस की नीतियों से जनता परेशान : डॉ. यूएस रावत–

उक्रांद नेता पूर्व कुलपति डॉ. यूएस रावत ने किया कुजौं-मैकोट और ​घिंघराण क्षेत्र का दौरा, जनता से...

चमोली: आलेख परमार का आईआईटी मुंबई में चयन, विद्यालय में खुशी की लहर–

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मुंबई में हुआ प्रवेश, विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम किया...

आफत की बारिश: चमोली में बारिश का कहर, भूस्खलन से 18 ग्रामीण सड़कें बंद–

बिरही-गौणा मोटर मार्ग सबसे अधिक प्रभावित, कई गांवों का संपर्क टूटा; मलबा हटाने में जुटीं विभागीय...

चमोली: क्राइस्ट एकेडमी में विज्ञान एवं शिल्प कला प्रदर्शनी आयोजित, गांधी सदन प्रथम–

छात्र-छात्राओं ने आकर्षक विज्ञान मॉडल और शिल्प कलाकृतियां प्रदर्शित कीं, वैज्ञानिक सोच व नवाचार को...

चमोली: बदरीनाथ धाम में चढ़ावे की हेराफेरी का मामला गरमाया, बीकेटीसी के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी–

चार दिन में बीकेटीसी के किसी भी पदाधिकारी के बदरीनाथ न पहुंचने पर आंदोलन की दी चेतावनी-- बदरीनाथ, 10...

बहुद्देशीय शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष और एसडीएम ने सुनीं जनता की समस्याएं–

विभागों को एक माह के भीतर जनसमस्याओं के निस्तारण के दिए निर्देश, सड़क-पेयजल और जंगली जानवरों के आतंक...

टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षक-​शि​क्षिकाओं ने किया प्रदर्शन–

टीईटी की बाध्यता खत्म करने व पुरानी पेंशन लागू करने का मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन-- गोपेश्वर, 10...
error: Content is protected !!