सतर्क: चमोली प्रशासन डेंगू को लेकर सतर्क, स्वास्थ्य विभाग के अ​धिकारियों के साथ की बैठक–

by | Aug 5, 2023 | चमोली, स्वास्थ्य | 0 comments

ग्रामीण क्षेत्रों के साथ ही निकाय क्षेत्रों में साफ-सफाई पर दिया विशेष जोर, एडीएम ने दिए ये निर्देश–

गोपेश्वर: अपर जिलाधिकारी डाॅ. अभिषेक त्रिपाठी ने डेंगू को लेकर सभी संबंधित विभागों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। एडीएम ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक में सभी स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

एडीएम ने कहा कि डेंगू नियंत्रण के लिए सभी नगर निकायों और ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाया जाए। लोगों को भी इसको लेकर जागरूक करें। डेंगू का लारवा स्वच्छ पानी में पनपता है। इसलिए घरों व आसपास गमला, कूलर, बेकार बर्तन, खोली बोतलें, डिब्बे आदि वस्तुओं में पानी जमा न होने दें। डेंगू के लक्ष्ण दिखने पर चिकित्सक से परामर्श लें। स्कूली बच्चों को डेंगू के प्रति जागरूक करें।

इसके अलावा बैठक में क्षय रोग के समूल नाश के लिए जरूरी दिशा निर्देश दिए। इंद्रधनुष के तहत सात अगस्त से शुरू होने वाले टीकाकरण के तहत शून्य से पांच साल तक के छूटे बच्चों व गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया जाना है। एसीएमओ ने बताया कि जिले में 144 बच्चे और 33 गर्भवती महिलाओं को मिशन के तहत टीका लगाया जाएगा। बैठक में प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा. अनुराग धनिक, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अभिषेक गुप्ता, डा. उमा रावत, डा. वीपी सिंह सहित स्वास्थ्य अधिकारी मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: जनता मिलन में सुनी गईं 30 शिकायतें, मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश-

सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा कर लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश- गोपेश्वर, 29 सितंबर...

चमोली: सीवरेज, सेप्टेज एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को प्रभावी बनाने के निर्देश–

एसटीपी की नियमित निगरानी और ठोस अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण के निर्देश-- गोपेश्वर, 28 सितंबर 2026:...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत कर्णप्रयाग शिविर में 484 लोगों ने किया प्रतिभाग–

56 दिव्यांगजनों के बनाए गए दिव्यांग प्रमाण पत्र-- कर्णप्रयाग, 28 सितंबर 2026: सेवा संकल्प अभियान के...

चमोली: धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने को प्रशासन ने जारी किए आदेश–

बद्रीनाथ धाम सहित धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने के लिए प्रशासन सख्त-- गोपेश्वर, 27 सितंबर...

चमोली: विधिक जागरूकता शिविर में दी कानूनी अधिकारों की जानकारी–

न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी और आलोक महरा ने बताया निःशुल्क कानूनी सहायता का महत्व-- गोपेश्वर, 27...

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...
error: Content is protected !!