चमोली। उत्तराखंड चारधाम यात्रा के संचालन पर अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। उच्च न्यायालय नैनीताल में चारधाम यात्रा को लेकर 18 अगस्त को सुनवाई होनी थी, लेकिन सुनवाई टल गई है। जिससे फिलहाल अग्रिम आदेशों तक चारधाम यात्रा स्थगित रहेगी। उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि यद्यपि प्रदेश सरकार ने चार धाम यात्रा शुरू करने हेतु हर स्तर पर तैयारी की है। देवस्थानम् बोर्ड द्वारा धामों में कोविड मानको का पालन करते हुए नियमित पूजा- अर्चना की जा रही है। उल्लेखनीय है कि हाईकोर्ट नैनीताल में एक जन हित याचिका पर चारधाम यात्रा के संबंध में सुनवाई गतिमान है।आशा है कि अतिशीघ्र चारधाम यात्रा शुरू हो सकेगी। वहीं, बदरीनाथ धाम में स्थानीय लोग श्री बदरीनाथ जी के दर्शनों की मांग पर अड़े हैं। बामणी, पांडुकेश्वर, माणा सहित आसपास के गांव के ग्रामीण बदरीनाथ धाम के दर्शनों की अनुमति देने की मांग कर रहे हैं।
अभी शुरू नहीं हो सकती उत्तराखंड चार धाम यात्रा, पढ़ें क्या है कारण—
by laxmi Purohit | Aug 19, 2021 | देवस्थानम बोर्ड, देहरादून | 0 comments

Latest News
अति आवश्यक सेवा मेें शामिल इंजीनियर्स भी हड़तालमेें हुए शामिल, बदरीनाथ विधायक ने दिया मांगों को...
कोषागार का किया वार्षिक निरीक्षण, निर्वाचन संबंधी सामग्री व अन्य बहुमूल्य वस्तुएं जांची...
यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों व स्थानीय व्यवसायियों को होने वाली संभावित समस्याओं पर हुई चर्चा...
कहा, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, कुठालगेट चौकी इंचार्ज और उप आबकारी निरीक्षक निलंबित...
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने की हर जिले की स्थिति की समीक्षा, विभागीय अधिकारियों को...
तहसील परिसर में गरजे ग्रामीण, उक्रांद कार्यकर्ताओं ने भी दिया साथ, सीएम को भेजा ज्ञापन-- देवाल के...
16 से 31 मार्च तक आयोतजत हुए जागरुकता कार्यक्रम, गंगा स्वच्छता प्रतियोगिता भी हुई आयोजित...
उन्हें अन्य पशुपालकों के लिए प्रेरणादायक बताया, गौशाला में पशुओं की देखभाल, स्वच्छता व्यवस्था...
एसडीएम ने दिए एजेंसी संचालक को वितरण व्यवस्था में सुधार के निर्देश, पारदर्शी गैस आपूर्ति सुनिश्चित...

