परेशानी: दिनभर बंद रहा बदरीनाथ हाईवे, लोगों ने झेली परेशानी–

by | Aug 6, 2023 | चमोली, सड़क | 0 comments

भारी बारिश के बाद पांच जगहों पर बा​धित हो गया था हाईवे, दिनभर परेशान रहे तीर्थयात्री और स्थानीय लोग–

चमोली: बदरीनाथ हाईवे इन दिनों तीर्थयात्रियों के साथ ही स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। रविवार को दिनभर हाईवे पांच जगहों पर बा​धित रहा। पीपलकोटी, पागलनाला, मारवाड़ी और हेलंग में दोपहर में वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई थी, लेकिन टंगणी में करीब 300 मीटर हिस्से में मलबा आने के कारण यहां शाम छह बजे तक ही हाईवे वाहनों की आवाजाही के लिए खोला जा सका।

हाईवे के बाधित होने से बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर जा रहे तीर्थयात्रियों को फजीहत झेलनी पड़ी। जिन यात्रियों को हरिद्वार पहुंचना था, लेकिन हाईवे बंद होने के कारण दिनभर अपने वाहनों में बैठकर ही सड़क खुलने का इंतजार करते रहे।

शनिवार रात को हुई भारी बारिश के बाद बदरीनाथ हाईवे पर जगह-जगह मलबा आ गया। मारवाड़ी के पास हाथी पर्वत से भी बोल्डर और मलबा हाईवे पर आ गया। पीपलकोटी और टंगणी में भी हाईवे पर मलबा और बोल्डर आ गए।

रविवार को सुबह पांच बजे जैसे ही वाहनों की आवाजाही शुरू हुई तो जगह-जगह हाईवे बाधित होने से वाहनों के पहिए थम गए। टंगणी में शाम छह बजे तक ही जसेबी मशीनों से मलबे का निस्तारण किया जा सका। बदरीनाथ हाईवे पर टंगणी में हाईवे के दोनों ओर से फंसे तीर्थयात्रियों व स्थानीय सवारियों को प्रशासन की टीम ने बिस्कुट, नमकीन व पानी की बोतलें वितरित की। पुलिस प्रशासन की ओर से भी तीर्थयात्रियों को रिलीफ सामग्री वितरित की गई।

Latest News

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...

चमोली: ज्योतिर्मठ की बीडीसी बैठक में 300 से अधिक प्रस्तावों पर हुई चर्चा–

जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...

चमोली: हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा अंतिम चरण में पहुंची, 10 को बंद हो जाएंगे कपाट–

बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...

हक की लड़ाई: पैक्स सचिवों की कलमबंदहड़ताल शुरू, बांह में काली पट्टी बांधकर किया विरोध–

एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
error: Content is protected !!