चमोली: पेयजल लाइन टूटी, भारी बारिश में पानी के लिए मची त्राहि-त्राहि मची–

by | Aug 6, 2023 | चमोली, पेयजल | 0 comments

जोशीमठ के पोखनी और लांजी गांव में पिछले दो माह से अनियमित पेयजल सप्लाई से ग्रामीण हुए परेशान–

जोशीमठ: पोखनी और लांजी गांव के ग्रामीण पिछले दो सालों से पेयजल की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। न जल संस्थान की ओर से पेयजल लाइन का सुधारीकरण किया जा रहा है और ना ही पीएमजीएसवाई विभाग की ओर से इस संबंध में कोई दिलचस्पी ली जा रही है। ग्रामीणों ने पेयजल लाइन के सुधारीकरण की मांग को लेकर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।

भारी बारिश में भी ग्रामीण एक किलोमीटर दूर प्राकृतिक पेयजल स्रोत से पानी भरकर ला रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि एक वर्ष पूर्व निर्माणाधीन किमाणा-डुमक सड़क के मलबे से पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिसे अभी तक सुधारा नहीं गया है। पेयजल लाइन को वैकल्पिक रुप से जोड़ा गया है, लेकिन बारिश में बार-बार लाइन क्षतिग्रस्त होने से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

पोखनी गांव के ग्राम प्रधान संदीप भंडारी का कहना है कि कई बार विभागीय अधिकारियों को अवगत कराने पर भी पेयजल लाइन का सुधारीकरण कार्य नहीं किया जा सका है। ग्रामीण पानी की भारी किल्लत से जूझ रहे हैं। वे गांव से एक किलोमीटर दूर प्राकृतिक पेयजल स्रोत से पानी की आपूर्ति कर रहे हैं।

Latest News

शाबास गायत्री: केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर की गायत्री बनीं चमोली की टॉपर–

सीबीएसई 12वीं परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले का बढ़ाया मान, देखें चमोली जिले के टॉपर की...

पोखरी: नौ साल बाद भी नहीं बनी थलगढ़-डाडों सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश–

वन भूमि हस्तांतरण में देरी पर आंदोलन की चेतावनी, डीएफओ से मिले ग्रामीण, आक्रोश जताया-- गोपेश्वर, 13...

शुभकामनाएं: मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को दी बधाई और शुभकामनाएं–

शुभकामनाएं: मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को दी बधाई...

आस्था: नए कीर्तिमान रचने को बढ़ी चारधाम यात्रा, यात्रियों की संख्या 12.60 लाख के पार–

केदारनाथ में 22 दिनों में 05 लाख 23 हजार से अधिक भक्तों ने किए दर्शन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

चमोली: आधा घंटे की ओलावृ​​ष्टि ने सबकुछ कर दिया चौपट–

बारिश के साथ हुई जमकर ओलावृ​ष्टि, चारों ओर बिछी सफेद चादर, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई बर्फबारी...

चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर ट्रक और बस की ​हुई जोरदार ​भिडंत, पांच यात्री घायल–

तीन किलोमीटर तक लगा रहा बदरीनाथ हाईवे पर जाम, यात्री हुए बेहाल-- गोपेश्वर। बदरीनाथ हाईवे पर बुधवार...

चमोली: सेवा और समर्पण का प्रतीक हैं नर्सें, जिला अस्पताल में मनाया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस–

फ्लोरेंस नाइटेंगेल के सेवाभाव को आत्मसात करने का लिया संकल्प-- गोपेश्वर, 12 मई 2026: जिला अस्पताल...

चमोली: गडोरा में डामरीकरण शुरू, बदरीनाथ हाईवे पर सफर हुआ सुगम–

एनकेजीइंफ्रास्टेक्चर ने किया डामरीकरण कार्य, धूल और खराब सड़क की समस्या से मिली निजात-- पीपलकोटी, 12...

चमोली: सड़क पर ‘सिस्टम’ दिखा रहे थे हुड़दंगी, एसपी चमोली ने सिखाया सबक–

बदरीनाथ हाईवे किनारे नो पार्किंग में हुड़दंग मचा रहे थे, माहौल खराब होते देख एक्शन में आई चमोली...
error: Content is protected !!