शाबास ​शिवांश: चमोली के शिवांश का सीआईएसएफ में असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर हुआ चयन–

by | Aug 7, 2023 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

गोपेश्वर के खेल मैदान में दौड़कर ​शिवांश ने मारा मैदान, यूपीएससी की परीक्षा में हासिल की 10वीं रेंक–

गोपेश्वर: चमोली जनपद में होनहार युवक-युवतियों की कमी नहीं है। सोमवार को घो​षित हुए यूपीएससी (संघ लोक सेवा आयोग) की परीक्षा का परिणाम घो​षित हुआ। जिसमें चमोली बाजार के ​शिवांश कांडपाल ने अखिल भारतीय स्तर पर 10वीं रेंक हासिल की है। 24 साल के शिवांश का सीआईएसएफ में असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर चयन हुआ है।

शिवांश के पिता संतोष कांडपाल राजकीय इंटर कॉलेज खैनुरी में कार्यरत हैं, जबकि माता ललिता कांडपाल राजकीय हाईस्कूल लांजी पोखनी में एलटी अंग्रेजी की ​शि​क्षिका है। ​शिवांश छोटी उम्र से ही मेहनती और लगनशील रहा है।

यही वजह है कि उसने यूपीएससी की परीक्षा में अ​खिल भारतीय स्तर पर दसवीं रेंक हासिल कर अन्य युवाओं के लिए आदर्श स्थापित किया है। शिवांश ने यूपीएससी की तैयारी दिल्ली में की, जबकि शारिरीक परीक्षा की तैयारी गोपेश्वर के खेल मैदान में की। शिवांश के चयन पर चमोली में खुशी का माहौल है। ​शिवांश ने अपनी कामयाबी का श्रेय माता-पिता के साथ ही गुरुजनों को दिया है। ​शिवांश ने कड़ी मेहनत से खुद को ​काबिल बनाया। ​शिवांश ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड की परीक्षा में भी सर्वेात्तम अंक अर्जित किए थे। छोटी उम्र से ही पढ़ाई के प्रति ​शिवांश का लगाव रहा।

Latest News

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...
error: Content is protected !!