चमोली: ​उत्साह के साथ मनाया गया नौवां राष्ट्रीय हथकरघा दिवस–

by | Aug 7, 2023 | चमोली, प्रशासन | 0 comments

गोपेश्वर: राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर हस्तशिप्ल में प्रथम तीन स्थान पर आने वाली महिलाओं को नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। साथ ही हथकरघा में प्रशिक्षण लेने वाली 15 बुनकर महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

गोपेश्वर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने कहा कि हथकरघा उद्योग ग्रामीण अर्थव्यवस्था का अभिन्न अंग है। बुनकरों को सशक्त बनाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार कई योजनाएं संचालित कर रही हैं। इस दौरान वर्ष 2022-23 में हस्तशिल्प में जोशीमठ के रामगोपाल को प्रथम जबकि बिरही की नर्वदा देवी को द्वितीय, हथकरघा में मटई की अनीता कंडारी को प्रथम व बिरही के इंद्र सिंह को द्वितीय पुरस्कार दिया गया। साल 2021-22 के लिए हस्तशिल्प में छिनका की आशा देवी को प्रथम जबकि रौलीग्वाड़ की बुनकर महिला को द्वितीय पुस्कार दिया गया।

हथकरघा में नेग्वाड़ की विनीता परमार को प्रथम और छिनका की मौली देवी को द्वितीय पुरस्कार दिया गया। प्रथम पुरस्कार छह हजार व प्रशस्ति पत्र जबकि द्वितीय पुरस्कार चार हजार व प्रशस्ति पत्र दिया गया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष पुष्प पासवान, बुनकर सेवा केंद्र के तकनीकी अधीक्षक अक्षय पांडेय आदि मौजूद रहे। वहीं, भाजपा महिला मोर्चे की जिला कार्यकारिणी की ओर से कर्णप्रयाग में राष्ट्रीय हथकरघा दिवस मनाया गया। इस दौरान बाजार में रैली निकाली गई। लोगों को हथकरघा के लिए जागरुक किया गया।

मोर्चे की जिलाध्यक्ष डॉ. हिमानी वैष्णव ने बीस साल से हथकरघा व बुनकर का काम कर रही महिला मधु जुयाल और विनीता राणा को शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया। रैली के बाद हथकरघा और मोटे अनाज के स्टाॅल भी लगाए गए। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी, नगर पालिका अध्यक्ष दमयंती रतूड़ी, मंडल अध्यक्ष शशि खंडूरी, महामंत्री चेतन मनुड़ी, मधु, मनोरमा नैनवाल, सरोज हटवाल, कांता देवी आदि मौजूद रहे।

Latest News

देश के प्रथम गांव माणा में बड़वाल क्लब ने 3-1 के साथ जीता बालीवॉल प्रतियोगिता का खिताब–

स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में विजेेता टीम को 31 हजार व उपविजेता टीम को 11 हजार रुपये का दिया...

चमोली: टीएचडीसी टनल हादसे का सीएम धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण–

टनल के अंदर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान का लिया जायजा, शेष तीन लोगों को सुरक्षित निकालने के निर्देश...

चमोली: गोपेश्वर में घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम–

कहा, प्रत्येक श्रमिक की जान बेहद कीमती, सुरक्षित रेस्क्यू सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता-- गोपेश्वर...

चमोली: टनल में लगातार हो रहा पानी का रिसाव, गले तक पहुंच रहा पानी : आपदा सचिव–

पीपलकोटी, 14 अगस्त 2026: टनल का निरीक्षण करने के बाद आपदा सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि राहत एवं...

चमोली: तकनीकी विशेषज्ञों ने दी हथकरघा और स्वरोजगार की जानकारी–

पेंटिंग प्रतियोगिता में आयुष रावत ने हासिल किया प्रथम स्थान-- गोपेश्वर, 12 अगस्त 2026: राजकीय इंटर...

चमोली में गरजे कांग्रेस कार्यकर्ता, भाजपा सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, पुतला फूंका–

प्रदेश सरकार पर लगाया सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने का आरोप, जमकर की सरकार के ​खिलाफ नारेबाजी...

चमोली: गोपेश्वर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, भाजपा कार्यकर्ताओं और स्कूली बच्चों ने लिया हिस्सा–

देशभक्ति के नारों से गूंजा नगर, राष्ट्रीय एकता और अखंडता का दिया संदेश-- गोपेश्वर, 12 अगस्त 2024:...

चमोली: तमक नाले में राहत-बचाव कार्यों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा–

हवाई एवं स्थलीय निरीक्षण कर प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा, विशेषज्ञ संस्थान करेगा फ्लैश फ्लड के...

उम्मीद जगी: प्राथमिक शिक्षक संगठन अगस्त्यमुनि के शाखा मंत्री गिरिजेश सेमवाल ने जताया ​शिक्षामंत्री का आभार–

वर्षों से सेवा दे रहे शिक्षकों को राहत मिलने की उम्मीद, टीईटी को लेकर शिक्षकों में जगी राहत की...
error: Content is protected !!