दुखद: केदारनाथ के बेस कैंप गौरीकुंड में पहाड़ी से आए मलबे में दबे तीन बच्चे, दो की मौत–

by | Aug 9, 2023 | आपदा, चमोली | 0 comments

यात्रा वाहन के ऊपर जा गिरा पहाड़ी से आया बोल्डर, कई यात्री चोटिल, पुलिस ने हाईवे के दोनों ओर रोके वाहन–
रुद्रप्रयाग: केदारनाथ यात्रा के बेस कैंप गौरीकुंड में आपदा से हादसे थम नहीं रहे हैं। बुधवार को सुबह तकरीबन पांच बजे गौरी गांव में पहाड़ी से हुए भूस्खलन में नेपाली मजदूरों के तीन बच्चे दब गए। जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। तीनों बच्चों को गंभीर घायल अवस्था में गौरीकुंड के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दो बच्चों को मृत घो​षित कर दिया। एक बच्चे का अस्पताल में ही इलाज चल रहा है।

रुद्रप्रयाग क जिला आपदा प्रबंधन अ​धिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि गौरीकुंड क्षेत्र में रह-रहकर भारी बारिश हो रही है। जिससे जगह-जगह भूस्खलन की घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने तीर्थयात्रियों को मौसम की जानकारी लेने के बाद ही तीर्थयात्रा शुरू करने की अपील की है। कहा भारी बारिश होने पर सुर​क्षित स्थानों पर ही शरण लें। उधर, यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर ओजरी डाबरकोट भूस्खलन क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही शुरू ही हुई थी कि पहाड़ी से छिटका बोल्डर यात्रा वाहन में जा गिरा। जिससे कई तीर्थयात्री चोटिल हो गए हैं।

एक तीर्थयात्री के पांव में गहरी चोटें आई हैं। घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने हाईवे के दोनों ओर से फिलहाल वाहनों की आवाजाही रोक ली है। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग भी कई जगहों पर खतरनाक बना हुआ है।

जिला आपदा प्रबंधन अ​धिकारी नंद किशोर जोशी ने बताया कि भारी बारिश से जगह-जगह हाईवे बेहद खराब ​स्थिति में है। भूस्खलन या बारिश होने पर वाहनों को सुर​क्षित स्थानों पर ही रोक लें।

Latest News

चमोली: महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरुक, दवाईयां दी–

गोपेश्वर (चमोली), 16 अप्रैल 2026: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...

चमोली: जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता दिखाएं अ​धिकारी–

सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक में दिए डीएम गौरव कुमार ने निर्देश...

अच्छी खबर: उत्तराखंड में बढ़ेगी विधवा, दिव्यांग, तीलूरौतेली और बौना पेंशन–

समाज कल्याण मंत्री ने दिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश, दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान बढ़ेगा...

जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने के लिए सेना का दल रवाना, 23 मई को खुलेंगे कपाट–

भारतीय सेना की 418 माउंटेन ब्रिगेड के जवानों के साथ सेवादारों का दल हुआ रवाना-- जोशीमठ, 15 अप्रैल...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार ने पूर्ति अधिकारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस–

गैस की समस्या को लेकर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी के साथ थी बैठक, नहीं पहुंचे पूर्ति...

चमोली: पीपलकोटी क्षेत्र के जनप्रतिनि​​धियों ने टीएचडीसी और एचसीसी पर लगाया क्षेत्र की अनदेखी का आरोप–

जिला​धिकारी से मिले जनप्रतिनि​धि, कई समस्याएं उठाई-- पीपलकोटी, 16 अप्रैल 2026: नगर पंचायत पीपलकोटी...

डबल इंजन की सौगात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया देहरादून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण–

अब दिल्ली से देहरादून अब मात्र ढाई घंटे का सफर, पीएम बोले-देश विकास की भाग्य रेखाएं बना रहा...

आस्था: त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा–

ऋषिकेश, 15 अप्रैल 2026: मंगलवार को 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची।...
error: Content is protected !!