लापरवाही: पोखरी-कर्णप्रयाग सड़क पर लापरवाही से हो रहा चौड़ीकरण और सुधारीकरण कार्य–

by | Aug 10, 2023 | चमोली, सड़क | 0 comments

पहली बरसात भी नहीं झेल पा रहे लोक निर्माण विभाग के पुश्ते, खस्ता हालत में पहुंची सड़क, नहीं कोई पूछनहार–

पोखरी: पोखरी-कर्णप्रयाग मोटर मार्ग पर इन दिनों सुधारीकरण और चौड़ीकरण कार्य चल रहा है। लेकिन लोक निर्माण विभाग के अ​धिकारियों की अनदेखी के कारण सड़क बेहद खस्ता हालत में पहुंच गई है। पोखरी-कर्णप्रयाग सड़क विधान सभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, बदरीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी, बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय के गांवों को यातायात से जोड़ती है।

सड़क के बदहाल होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई जगहों पर कॉजवे पर लगाए पत्थर और सरिया सड़क के बीचोंबीच छोड़े गए हैं, जिससे छोटे वाहन भी मु​श्किल से चल पा रहे हैं। कई जगहों पर पुश्ते एक बरसात भी नहीं झेल पाए और क्षतिग्रस्त हो गए हैं। पोखरी से कर्णप्रयाग तक करीब 25 किलोमटर सड़क पर चौड़ीकरण कार्य प्रस्तावित है।

सड़क पर डामरीकरण, स्क्रबर, दीवार, क्रश बैरियर लगाने का काम किया जाना है। कार्य धीमी गति से चल रहा है। सड़क की हिल कटिंग भी मानक के अनुसार नहीं हो रही है। बिनगड़ गांव के देवेंद्र राणा बताते हैं कि सड़क की कटिंग से उनके आवासीय भवन को खतरा हो गया है।

पूर्व विधायक प्रतिनि​धि रमेश चौधरी, चंद्रमोहन व जगदीश नेगी ने कहा कि इस सड़क का कोई पूछने वाला नहीं है। लोग जान हथेली पर रखकर आवाजाही कर रहे हैं।

Latest News

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...

चमोली: ज्योतिर्मठ की बीडीसी बैठक में 300 से अधिक प्रस्तावों पर हुई चर्चा–

जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...

चमोली: हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा अंतिम चरण में पहुंची, 10 को बंद हो जाएंगे कपाट–

बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...

हक की लड़ाई: पैक्स सचिवों की कलमबंदहड़ताल शुरू, बांह में काली पट्टी बांधकर किया विरोध–

एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
error: Content is protected !!