चमोली: अमरपुर गडोरा में आवासीय भवनों में घुसा सड़क का मलबा, मठ क्षेत्र में भी भारी नुकसान–

by | Aug 14, 2023 | आपदा, चमोली | 0 comments

निजमूला घाटी में भी उफान पर बह रहे गदेरे, पुलिया बही, मठ, झड़ेता व डुंगरी क्षेत्र में भी बारिश का कहर, सड़कें बंद–

चमोली: नंदानगर में चुफलागाड और नंदाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ने से कई आवासीय भवन मलबे में दब गए हैं। राहत बचाव कार्य अभी तक भी शुरू नहीं हो पाया है। इधर, लोक निर्माण विभाग की ओर से अनियंत्रित ढंग से की गई सड़क की कटिंग से अमरपुर गडोरा में आवासीय भवनों में मलबा और बारिश का पानी घुस गया है, जिससे ग्रामीणों में अफरा-तफरी का माहौल है।

कम्यार सड़क की कटिंग से मलबा अमरपुर के आवासीय भवनों में घुस गया है। यहां बोल्डर भी घरों के अंदर घुस गए हैं। लोक निर्माण विभाग की ओर से अमरपुर गांव के ऊपर से सुरक्षात्मक कार्य भी करवाए गए थे, लेकिन ये कार्य एक बरसात भी नहीं झेल पाए हैं। वहीं, लगातार बारिश से पीपलकोटी के मठ, झड़ेता, गुनियाला, कुलसारी और तेंदुली में भारी नुकसान हुआ है।

यहां सड़क मार्ग भी जगह-जगह बंद हो गई है। गोपेश्वर से कुछ ही दूरी पर ​स्थित डुंगरी गांव को जाने वाली सड़क पर नाले फूट रहे हैं। सड़क पर जगह-जगह मलबा आ गया है। निजमूला घाटी में भी कई गदेरे उफान पर आ गए हैं। यहां पैदल पुलिया भी बह गई हैं, जिससे ग्रामीणों की आवाजाही भी ठप पड़ गई है। बिरही नदी का जलस्तर भी खतरे के निशान को छू रहा है।

बिरही गंगा जलविद्युत परियोजना स्थल तक मलबा घुस गया है। सबसे खराब ​स्थिति पीपलकोटी में है। यहां नगर पंचायत के समीप ही गदेरे में भारी मात्रा में मलबा आ गया है। जिससे नगर पंचायत के भवन दब गए हैं। कुछ ही दिन पूर्व नगर पंचायत का एक कर्मी वाहन खरीदकर लाया था। यह वाहन भी पूरी तरह से मलबे में दब गया है।

Latest News

चमोली: दूरस्थ 25 हिमाच्छादित गांवों में जनगणना की दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू, अब स्व-गणना होगी–

17 से 31 अगस्त तक होगी स्व-गणना, एक सितंबर से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक, पढ़ें, कैसे करें स्व गणना...

चमोली: टनल हादसे से टीएचडीसी को हुआ 11.50 करोड़ रुपये का नुकसान–

सात दिन बाद फिर से शुरू हुआ परियोजना का काम, जांच पूरी होने तक बंद रहेगी हादसे वाली टनल-- पीपलकोटी...

चमोली: जिंदगी की जंग हार गया नवजात, 15 दिन बाद थमीं सासेें–

रांगतोली गांव के एक गौशाला के पास लावारिस हालत में मिला था नवजात, मुंह में ठूंसा था रबड़-- गोपेश्वर...

चमोली: मानव उत्थान सेवा समिति ने केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर परिसर में रोपे फलदार व देवदार के पौधे–

वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण का भी रहा सहयोग, सिविल जज और समिति की सदस्यत महात्मा भगवती बाई जी रहीं...

चमोली में पीआईबी की ‘वार्तालाप’ कार्यशाला, योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर–

स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का...

चमोली: बंड विकास संगठन ने उठाई टीएचडीसी टनल हादसे में उचित मुआवजे की मांग–

कहा, मृतक और घायल श्रमिकों के परिवारों को पर्याप्त सहायता देने के लिए प्रशासन करे हस्तक्षेप...

प्राणमति गांव के ग्रामीणों ने दी चेतावनी, सड़क के लिए करेंगे चुनाव बहिष्कार–

जिला​धिकारी को सौंपा जनप्रतिनि​धियों ने अल्टीमेटम, जताई नाराजगी, कहा, आज भी सात किलोमीटर की लंबी...

उत्तराखंड: रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम धामी का तोहफा, दो दिन मुफ्त सफर–

28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में प्रदेश के भीतर नहीं देना होगा किराया, शासन ने जारी किए आदेश...

उत्तराखंड: विकास और संरक्षण साथ-साथ चल सकते हैं: सीपी राधाकृष्णन–

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आईजीएनएफए में आईएफएस के अ​धिकारियों को किया संबो​धित-- देहरादून, 19...
error: Content is protected !!