देश के प्रथम गांव माणा के प्रधान पीतांबर मोल्फा ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं–

by | Aug 15, 2023 | चमोली, रचनात्मक | 0 comments

श्री पीतांबर मोल्फा ने कहा, पूरा देश ऊर्जा और उल्लास से भरा, बलिदानी शहीदों को नमन किया–

चमोली: देश के प्रथम गांव माणा के ग्राम प्रधान व सामाजिक कार्यकर्ता पीतांबर मोल्फा ने देश और प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की 76वीं वर्षगांठ पर शुभकामनाएं दी हैं। पीतांबर मोल्फा ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि राष्ट्र की स्वतंत्रता के 76 वर्ष पूर्ण होने की मंगलमय बेला में सबका रोम-रोम उत्साहित है। हम ऊर्जा और उल्लास से भरे हुए हैं।

आजादी के लिए न जाने कितने भारतवासियों ने जीवन का बलिदान किया। आज हम उन सभी ज्ञात-अज्ञात सेनानियों का स्मरण करते हुए नमन करते हैं। कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले भारत माता के सभी अमर सपूतों को शत-शत नमन। आइये, आज़ादी के अमृतकाल के इस पावन अवसर पर हम सभी भारत माता को सशक्त और परिपूर्ण बनाने का संकल्प लें। जय हिंद

error: Content is protected !!