चमोली: जिला​धिकारी कार्यालय में पहुंचे आपदा प्रभावित दुर्गापुर, बौंला गांव के ग्रामीण–

by | Aug 16, 2023 | आपदा, चमोली | 0 comments

अतिवृ​ष्टि से गांव को हुई भारी क्षति, ग्रामीणों ने गांव के पुनर्वास की मांग उठाई, टीएचडीसी के सुरंग निर्माण कार्य भी बंद किया जाए–

गोपेश्वर: आपदा प्रभावित ग्राम पंचायत बोला दुर्गापुर में 13 अगस्त की रात को अतिवृष्टि से भारी नुकसान हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि अतिवृष्टि के साथ ही टीएचडीसी के टीआरपी सुरंग निर्माण में हो रही ब्लास्टिंग के कारण बोला दुर्गापुरा आपदा का दंश झेल रहा है। ग्राम पंचायत बोला दुर्गापुर में 35 से 40 परिवार बेघर हो गए हैं। ग्रामीण अपने घर, जमीन छोड़कर अन्य जगहों पर निवास करने को मजबूर हो गए हैं।

गांव के ऊपरी हिस्से में लगातार भूस्खलन हो रहा है जिससे गांव में एक मकान व चार गौशाला मलब में दब गए हैं। गौशाला में बंधे चार गाय व बैलों के दबने से मृत्यु हो चुकी है। एक मकान व शौचालय पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गया हैं। कई मकानों पर दरारें आई हैं और भू-धंसाव लगातार जारी है। गांव की तीन पेयजल योजनाएं भी बह गई हैं। कृषि भूमि भी कई हेक्टेयर बह गई है।

गांव को जोड़ने वाले सड़क व पैदल मार्ग भी ध्वस्त पड़े हैं। ग्रामीणों ने कहा कि भविष्य में भी गांव को खतरा बना हुआ है, लिहाजा आमजन की सुरक्षा के लिए विस्थापन एकमात्र उपाय है। मांग उठाई गई कि जब तक गांव का विस्थापन नहीं हो जाता तब तक टीएचडीसी के सुरंग निर्माण का कार्य पूर्ण रूप से बंद किया जाए।

इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता तारेंद्र दत्त थपलियाल, ग्राम प्रधान सोनम, रामलाल, जगदीश लाल, इंदू लाल, वीरेंद्र लाल, दुर्गा चौहान, महेश लाल, मथुरा लाल, गुड्डी, रामेश्वरी, आरती, राधा, बीना आदि मौजूद रहे।

Latest News

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
error: Content is protected !!