चमोली: मैठाणा में खतरनाक हुई बदरीनाथ हाईवे पर गाड़ियों की आवाजाही–

by | Aug 20, 2023 | आपदा, चमोली, सड़क | 0 comments

एक तरफ से हो रहा धंसाव, दूसरी तरफ से चल रहे वाहन, चार साल में ही आपदा में बह गए करोड़ों रुपये–

चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर मैठाणा में अब भूस्खलन रुक नहीं रहा है। यहां हाईवे बुरी दशा में है। लगातार भू धंसाव होने से कभी भी हाईवे अलकनंदा में समा जाएगा। हाईवे के ऊपरी हिस्से से भी भूस्खलन हो रहा है। जिससे ग्रामीणों में भी भय का माहौल है। मैठाणा में चार साल बाद फिर से भूस्खलन और भूधंसाव सक्रिय हुआ है। यहां बिल्डवेल कंपनी की ओर से मिट्टी का भरान किया जा रहा है, लेकिन भूधंसाव फिर भी नहीं थम रहा है।

मैठाणा में 2013 में भूधंसाव सक्रिय हुआ था। तब हाईवे का 400 मीटर हिस्सा धंस गया था। 2016 में राज्य सरकार ने मैठाणा के ट्रीटमेंट का जिम्मा एनएच को सौंपा था। एनएच ने बील्डवेल कंपनी को यह काम दे दिया। भू-धंसाव के एरिया में लाखों की लागत से हाईड्रो सीडिंग सिस्टम के जरिए हरी घास और विभिन्न प्रजाति के पौधों के बीजों का रोपण किया गया। लेकिन भूधंसाव नहीं थमा।

वर्ष 2018 में इटली की मेकाफेरी कंपनी की ओर से भू-धंसाव का सुधारीकरण कार्य शुरू किया गया। अलकनंदा साइड से भू-धंसाव वाले कमजोर हिस्से में क्रेटवाल (जाली वाली दीवार) लगाई गई। जबकि हिल साइड भूधंसाव वाले एरिया में मिट्टी की स्थिरता के लिए हाईड्रो सीडिंग सिस्टम के तहत पहाड़ी पर विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया। वर्ष 219 में हाईवे को पूरी तरह से भूधंसाव से मुक्त कर दिया गया। लेकिन चार साल बाद फिर से यहां भूधंसाव शुरू हो गया है।

Latest News

चमोली: देवाल में मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण को लेकर जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश–

जिला​धिकारी ने प्रस्तावित मल्टीलेवल पार्किंग परियोजना की समीक्षा के दौरान दिए निर्देश, पढ़ें, कैसे...

चमोली: मुख्यमंत्री के प्रति बीकेटीसी के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने जताया आभार–

गुरु पूर्णिमा पर पुजारियों को सौंपा मुख्यमंत्री का शुभकामना संदेश-- गोपेश्वर, 29 जुलाई 2026: प्राचीन...

चमोली: जिला कांग्रेस की नवगठित कार्यकारिणी का सम्मान, बांटे गए नियुक्ति पत्र–

नवनिर्वाचित पदा​धिकारियों को शॉल ओढाकर किया गया सम्मानित, संगठन को मजबूती देने का आह्वान-- गोपेश्वर...

चमोली: फूलों की घाटी पर किया पोस्टकार्ड का विमोचन–

डाक विभाग उत्तराखंड परिमंडल ने घांघरिया में किया विशेष चित्रित पोस्टकार्ड का विमोचन-- ज्योतिर्मठ, 29...

हरी झंडी: उत्तराखंड में ग्रीन मोबिलिटी को मिली नई रफ्तार, 11 स्वच्छ ईंधन आधारित वाहनों को दिखाई हरी झंडी–

लाभार्थियों को वितरित की गई पूंजीगत अनुदान एवं प्रोत्साहन राशि, ई-वाहनों और चार्जिंग नेटवर्क के...

चमोली: प्राकृतिक सौंदर्य और आस्था का संगम है वसुधारा ट्रैक–

चारधाम यात्रा में बदरीनाथ पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों में से साहसी तीर्थयात्री व पर्यटक पहुंचते हैं...

होमगार्ड भर्ती: शारीरिक दक्षता परीक्षा में 69 अभ्यर्थी सफल, 88 रहे अनुपस्थित–

गोपेश्वर पुलिस मैदान में आयोजित हो रही होमगार्ड भर्ती, जोश, जज्बे के साथ पहुंच रहे अभ्यर्थी...

चमोली: ईड़ाबधाणी वार्ड पहुंचे डीएम, भारी बारिश के बाद हालात का लिया जायजा–

भू-धंसाव रोकने के लिए सिंचाई विभाग को सुरक्षा कार्य और जल निकासी सुधारने के लिए लोनिवि को दिए...
error: Content is protected !!