क्वीली गांव में स्थापित हुआ नंदा स्मृति वन, पातबीड़ा अनुष्ठान में ध्या​​णियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश–

by | Aug 22, 2023 | आस्था, पर्यावरण, रूद्रप्रयाग | 0 comments

सणगू-सारी मोटर मार्ग से क्वीली गांव तक सड़क किनारे लगाए 500 फलदार पौधे, आस्था संग पर्यावरण संरक्षण में जुटे लोग–

चोपड़ा: क्वीली गांव में आयोजित हो रहे नौ दिवसीय पातबीड़ा महोत्सव 2023 में मंगलवार को आस्था के साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। अनुष्ठान में पहुंची गांव की ध्या​णियों (विवाहित बेटियां) की ओर से वृहद पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। हाथों में फलदार पौधे लेकर गांव की ध्या​णियों ने सणगू-सारी मोटर मार्ग पर क्वीली गांव तक 500 फलदार व छायादार पौधों का रोपण किया।

यह नेक कार्यक्रम श्री नंदा देवी पातबीड़ा आयोजन समिति और विश्व हिंदू परिषद दिल्ली प्रांत के संगठन मंत्री सुबोध पुरोहित के नेतृत्व में आयोजित हुआ। गांव में नंदा स्मृति वन भी स्थापित किया गया। वन में अमरुद, अनार, जामुन और अनेक प्रकार के छायादार पौधे रोपे गए। ग्रामीणों ने इन पौधों के संरक्षण का संकल्प भी लिया। वन विभाग रुद्रप्रयाग द्वारा पौधे उपलब्ध कराए गए। पौधरोपण में गांव की 300 से अ​धिक ध्या​णियों के साथ ही क्वीली, कुरझण और बडकोटी के नवयुवक मंगल दल, महिला मंडल दल और आयोजन समिति के पदाधिकारी मौजूद थे।

वयोवृद्ध पूर्णानंद पुरोहित ने कहा कि पातबीड़ा अनुष्ठान की शोभा इस तरह के कार्यक्रम से दोगुनी हो गई है। गढ़वाल विश्वविद्यालय के पूर्व अंग्रेजी विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डीआर पुरोहित ने कहा कि नंदा स्मृति वन हमारे लिए वर्षों की पूंजी बन जाएगी। कहा कि इन पौधों को लगाने के बाद उनके पालन पोषण की जिम्मेदारी भी हमारी है।

पर्यावरण संरक्षण के लिए काम कर रही ‘धाद’ नामक संस्था से जुड़े सुशील पुरोहित ने इस अवसर पर सभी के सहयोग हेतु आभार प्रकट किया एवं पर्यावरण संरक्षण में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग करने हेतु सभी क्षेत्रवासियों का आह्वान किया। इस मौके पर पवन पुरोहित, समिति के मीडिया प्रभारी पंकज पुरोहित, सुभाष चंद्र पुरोहित, भुवनेश्वर पुरोहित, रश्मि पुरोहित, प्रियंका गौड़, बीना सेमवाल, सुमति गौड़, देवोती, पुष्पा, हेमा भट्ट, उषा भट्ट, गीता देवशाली, पूजा, अंजू सेमवाल, भुवनेश्वर पुरोहित सहित अनेक ध्या​णियां और तीनों गांवों के भक्तगण मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: भारी बारिश के अलर्ट पर चमोली में कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद–

मौसम विभाग के भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए जिला​धिकारी ने जारी किए आदेश-- गोपेश्वर, 05 अगस्त...

चमोली: नंदानगर महाविद्यालय में नवप्रवेशी छात्रों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित–

राष्ट्रीय शिक्षा नीति, परीक्षा प्रणाली, क्रेडिट प्वाइंट और छात्रवृत्ति योजनाओं की दी गई विस्तृत...

उत्तराखंड: भारी बारिश के मद्देनजर प्रदेश में हाई अलर्ट, मुख्यमंत्री ने दिए सतर्कता के निर्देश–

एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और जिला प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश, लोगों और पर्यटकों से अनावश्यक यात्रा न...

बिरही-निजमुला सड़क पर चौथे दिन भी आवाजाही ठप, काली चट्टान बनीं मुसीबत–

बिरही से तीन किलोमीटर आगे सड़क पर तीन दिन से खराब पड़ी जेसीबी मशीन, पशासन मौन, परेशानी झेल रही आम...

धराली आपदा के एक वर्ष बाद: राहत से पुनर्वास तक बदली तस्वीर, सरकार ने पुनर्निर्माण पर झोंकी ताकत–

मृतकों के आश्रितों, बेघर परिवारों, किसानों, बागवानों और कारोबारियों को करोड़ों की सहायता, आधारभूत...

चमोली: बारिश के बाद भूस्खलन से चमोली में 19 सड़कें बंद, ग्रामीणों की बढ़ीं मुश्किलें–

कर्णप्रयाग-धारडुंगरी-मैखुरा-कंडारा-सोनला राज्य मार्ग दूसरे दिन भी नहीं खुला, सड़कें खोलने में जुटा...

चमोली: महिला के जेवर हड़पने के आरोप में ज्वेलर्स गिरफ्तार–

मंगलसूत्र बनाने के नाम पर लिए थे पुराने जेवर, पुलिस ने दुकान से दबोचा-- नंदानगर, 03 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना: जिला स्तर के लिए 51 खिलाड़ियों का चयन–

4 अगस्त को आरक्षित वर्ग के खिलाड़ियों की होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा-- गोपेश्वर, 03 अगस्त 2026: खेल...
error: Content is protected !!