चमोली: जैंसाल गांव में नौ दिन बाद भी आपदा के जख्म नहीं भरे, लोग बेहाल–

by | Aug 23, 2023 | आपदा, चमोली | 0 comments

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों के उत्तराखंड पर मंडरा रहा आपदा का खतरा, कई गांवों में मची त्राहि-त्राहि–

चमोली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों के उत्तराखंड को आपदा ने तहस-नहस कर दिया है। कई गांवों में पेयजल, बिजली, सिंचाई नहर, संचार सेवा आपदा के नौ दिन बाद भी ठप पड़ी है। 13 अगस्त की रात और 22 अगस्त की रात को हुई भारी बारिश से जनता त्रस्त है। कई गांवों में शौचालय बह गए हैं, जिससे ग्रामीणों को खुले में शौच के लिए जाना पड़ रहा है।

पीपलकोटी के बंड क्षेत्र में जैंसाल गांव में आपदा के चंद्रमणी कुलसारी व रविंद्र के घरों में मलबा घुसने के साथ ही शौचालय ध्वस्त पड़े हैं। संतोष कुलसारी का रसोई घर पूरी तरह से टूट गया और घर में मलबा भर गया है। गांव के ही सुभाष कुलसारी, महेंद्र सिंह, बहादुर सिंह और महेश के घर में मलबा घुसा है, जबकि दुर्गा प्रसाद, रविंद्र, चंद्रमणि कुलसारी और पुरुषोत्तम जैंसाली के शौचालय मलबे में दब गए हैं।

सत्यप्रसाद पुरोहित, रविंद्र सिंह, सुरेश चंद्र की गौशालाओं में मलबा घुसा हुआ है। अन्य ग्रामीणों के घरों को भी आंशिक क्षति पहुंची है। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में दो बड़े पैदल पुल और तीन छोटी डाट पुलिया बह गई हैं, जिससे आवाजाही में भी भारी दिक्कतें हो रही हैं।

गांव की कई हेक्टेयर कृषि भूमि के साथ ही सिंचाई नहर भी तहस-नहस हो गई है। गांव की पेयजल लाइनें भी टूटी हैं। पीपलकोटी, मायापुर, गडोरा, ल्वांह, दिगोली, दुर्गापुर में भी आपदा से मकानें, गौशाला, शौचालय क्षतिग्रस्त हो गए हैं। ग्रामीणों के खेत भी बह गए हैं।

Latest News

चमोली: मानव उत्थान सेवा समिति ने केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर परिसर में रोपे फलदार व देवदार के पौधे–

वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण का भी रहा सहयोग, सिविल जज और समिति की सदस्यत महात्मा भगवती बाई जी रहीं...

चमोली में पीआईबी की ‘वार्तालाप’ कार्यशाला, योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर–

स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का...

चमोली: बंड विकास संगठन ने उठाई टीएचडीसी टनल हादसे में उचित मुआवजे की मांग–

कहा, मृतक और घायल श्रमिकों के परिवारों को पर्याप्त सहायता देने के लिए प्रशासन करे हस्तक्षेप...

प्राणमति गांव के ग्रामीणों ने दी चेतावनी, सड़क के लिए करेंगे चुनाव बहिष्कार–

जिला​धिकारी को सौंपा जनप्रतिनि​धियों ने अल्टीमेटम, जताई नाराजगी, कहा, आज भी सात किलोमीटर की लंबी...

उत्तराखंड: रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम धामी का तोहफा, दो दिन मुफ्त सफर–

28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में प्रदेश के भीतर नहीं देना होगा किराया, शासन ने जारी किए आदेश...

उत्तराखंड: विकास और संरक्षण साथ-साथ चल सकते हैं: सीपी राधाकृष्णन–

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आईजीएनएफए में आईएफएस के अ​धिकारियों को किया संबो​धित-- देहरादून, 19...

चमोली: स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की राह आसान बनाने को बैंकों को दिए निर्देश–

सरकारी ऋण योजनाओं में तेजी लाएं बैंक, लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करें-- गोपेश्वर, 19 अगस्त...

चमोली: आवारा कुत्तों के आतंक से 10 स्कूलों में 23 अगस्त तक अवकाश–

नारायणबगड़ और नलगांव क्षेत्र के विद्यालयों में 20 से 23 अगस्त तक छुट्टी, ऑनलाइन पढ़ाई के निर्देश...

चमोली: आरक्षित वन भूमि पर गैर वानिकी कार्य मिले तो होगी कार्रवाई, एसआईटी गठित–

आरक्षित वन भूमि के गैर-वानिकी उपयोग पर होगी कड़ी कार्रवाई, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 19...
error: Content is protected !!