आस्था: हे मां नंदा, राजी खुशी राखी कुटुंब परिवार, पातबीड़ा महोत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब–

by | Aug 23, 2023 | आस्था, रूद्रप्रयाग | 0 comments

लाटू देवता के प्रतीक सड़मा को नंदाभक्तों ने आयोजन स्थल पर पहुंचाया, भारी बारिश में दिखा भक्तों में जबरदस्त उत्साह–

चोपड़ा: अपनी थाती-माटी से जुड़े क्वीली, कुरझण, बड़कोटी, सणगू, पाली आदि समीपर्वी गांवों के ग्रामीणों में बुधवार को पातबीड़ा महोत्सव के दौरान डाली कौथीग में भारी उत्साह देखने को मिला। महोत्सव में मानों आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। क्वीली कुरझण और बड़कोटी गांव के सहयोग से आयोजित किए जा रहे पातबीड़ा महोत्सव 2023 मैं रौनक बढ़ने लगी है।

17 वर्षों के पश्चात ग्राम क्वीली के नंदा देवी मंदिर में आयोजित हो रहे पातबीड़ा महोत्सव के छठवें दिन नंदा भक्त ढोल दमाऊं और भाणे-भंकोरे के साथ वन क्षेत्र से लाटू देवता के प्रतीप चिन्ह के रुप में सड़मा (चीड़ का पेड़) को आयोजन स्थल तक लाए।

नंदा भक्तों ने एक पेड़ के बदले क्षेत्र में जामुन के साथ ही दस अन्य प्रजाति के पौधों का रोपण किया और बड़े होने तक इन पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया। बारिश में भी नंदाभक्तों में गजब का उत्साह बना रहा। कार्यक्रम में ध्या​णियों ने मां नंदा के जागरों का गायन कर संपूर्ण क्षेत्र को नंदामयी बनाया। हर कोई इस महोत्सव में अपनी भागेदारी निभा रहा है।

गांव में धियाणियों और नाते रिश्तेदारों सहित क्षेत्रवासियों के पहुंचने का सिलसिला निरंतर जारी है। पलायन से सुनसान पड़े क्वीली कुरझण और बड़कोटी गांव में इन दिनों रौनक लौट आई है। गांव की बेटियों और उनके बच्चों और रिश्तेदारों के आने से एक बार पुनः गांव गुलजार हो गए हैं। वहीं दूसरी ओर धार्मिक अनुष्ठान के अतिरिक्त एकत्रित नंदा भक्तों को ग्रामीण महिलाओं के द्वारा नंदा देवी मंदिर प्रांगण में जागर एवं नंदा से जुड़ी लोक कथाओं का नाटक के जरिए मंचन किया जा रहा है।

Latest News

चमोली: फिल्म अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने किए बदरीनाथ-केदारनाथ धाम के दर्शन–

आध्यात्मिक और प्राकृतिक सुंदरता से अभिभूत हुईं अभिनेत्री, मंदिर समिति ने प्रसाद भेंट कर किया स्वागत...

चारधाम यात्रा में परिवहन विभाग की पहल, वाहन चालकों को 150 से अधिक डस्टबिन वितरित–

अब तक 3,646 वाहनों के चालान कर ₹47.90 लाख का प्रशमन शुल्क अर्जित-- रुद्रप्रयाग। चारधाम यात्रा 2026...

चमोली में पोषण माह का समापन, 1,078 आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुईं जागरूकता गतिविधियां–

बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित हुआ पोषण माह का आयोजन-- गोपेश्वर। बाल विकास विभाग, चमोली की ओर से...

चमोली: टीबी मुक्त चमोली के लिए युवाओं ने लिया संकल्प, ‘जोश’ कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ–

टीबी मुक्त भारत अ​भियान के अंतर्गत युवाओं को टीबी उन्मूलन अ​भियान से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित...

आस्था: पूर्व उपराष्ट्रपति की पत्नी ने किए मां यमुना के दर्शन–

रिमझिम बारिश के बीच पहुंचीं यमुनोत्री धाम, विधिवत पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुई विकसित भारत संकल्प सभा–

सेवा संकल्प अभियान के तहत गोपेश्वर में भव्य आयोजन, विकसित भारत के निर्माण का लिया संकल्प-- गोपेश्वर।...

जय बदरीविशाल:श्राद्धपक्ष में 60 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने कराया पिंडदान–

ब्रह्मकपाल में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, एक लाख तक पहुंच सकता है आंकड़ा-- बदरीनाथ। श्राद्धपक्ष...

चमोली: मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और सुधार का एक और मौका–

08 से 10 अक्टूबर तक लगेंगे विशेष कैंप और 12 से 20 अक्टूबर तक होगा घर-घर सत्यापन-- गोपेश्वर। भारत...

स्वरोजगार:आरसेटी में ब्यूटीशियन प्रशिक्षण पूरा, 31 युवतियां बनीं आत्मनिर्भर–

35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रै​क्टिशनरप्र​शिक्षण का हुआ समापन-- रुद्रप्रयाग। एसबीआई आरसेटी रुद्रप्रयाग...
error: Content is protected !!