सम्मेलन: बिरही में आयोजित हुआ श्रमजीवी पत्रकार यूनियन का जिला सम्मेलन–

by | Aug 25, 2023 | चमोली, रचनात्मक | 0 comments

बीकेटीसी अध्यक्ष समेत कई ह​स्तियां हुई सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण व तीर्थाटन में मीडिया की भूमिका पर आयोजित हुई गोष्ठी–
चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर बिरही में बदरीनाथ वन प्रभाग के सभागार में शुक्रवार को प्रांतीय श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की चमोली इकाई की ओर से जनपद सम्मेलन आयोजित किया गया। इस दौरान वि​भिन्न क्षेत्रों में अद्वितीय कार्य कर रही ह​स्तियों को सम्मानित किया गया। इस क्रम में

बदरीनाथ धाम और केदारनाथ की तीर्थयात्रा को व्यव​स्थित रुप देने पर श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय, पिछले कई सालों से गोविंदघाट गुरुद्वारे में जनसेवा कार्य में लगे वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह, वरिष्ठ पत्रकार रजपाल बिष्ट, क्रांति भट्ट, पुष्कर सिंह नेगी और जन सरोकारों से जुड़े व व्यापार मंडल अध्यक्ष अंकोला पुरोहित को प्रतीक चिन्ह और शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया। इसके पश्चात पर्यावरण संरक्षण व तीर्थाटन में मीडिया की भूमिका विषय पर गोष्ठी आयोजित हुई। गोष्ठी में मुख्य अति​थि जिला​धिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने अपने संबो​धन में कहा कि हिमालय क्षेत्र में चारधाम यात्रा के साथ ही कई ऐसे तीर्थस्थल और पर्यटन स्थल हैं, जो पर्यटकों और तीर्थयात्रियों की नजरों से दूर हैं।

ऐसे स्थलों को आगे लाने के प्रयास होने चाहिए। आज हिमालय क्षेत्र में इको टूरिज्म को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसमें सबकी भागेदारी बेहत जरुरी है। चमोली जनपद का एट्रो विलेज बैनीताल आज देश-दुनिया में अपनी पहचान बना चुका है। चमोली के पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल ने चारधाम यात्रा के संचालन और आपदाओं के दौरान पुलिस के कार्यों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि चमोली जनपद चारों ओर से तीर्थाटन व पर्यटन स्थलों से ​घिरा हुआ है। यहां की प्राचीन धरोहरों को देश-दुनिया में पहुंचाने का काम किया जाना चाहिए।

सीपीबी पर्यावरण विकास समिति के न्यासी ओम प्रकाश भट्ट ने कहा कि चमोली जनपद चिपको आंदोलन की धरती है। यहां आज भी लोगों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति ललक है। उन्होंने समिति की ओर से किए गए वि​भिन्न क्रियाकलापों के बारे में बताया।

इस मौके पर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अवधेष भार्गव, प्रांतीय अध्यक्ष शंकर दत्त शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष देवेंद्र रावत, जिलाध्यक्ष प्रमोद सेमवाल, महामंत्री केके सेमवाल, जोशीमठ तहसील अध्यक्ष प्रदीप भंडारी, शेखर रावत, नंदन बिष्ट, सुरेंद्र रावत, राजकुमार तिवारी, संदीप कुमार, सुरेंद्र सिंह गड़िया, राम सिंह राणा, मनोज रावत, विवेक रावत सहित वि​भिन्न प्रांतों से पहुंचे मीडिया कर्मी मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...

चमोली: ज्योतिर्मठ की बीडीसी बैठक में 300 से अधिक प्रस्तावों पर हुई चर्चा–

जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...

चमोली: हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा अंतिम चरण में पहुंची, 10 को बंद हो जाएंगे कपाट–

बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...

हक की लड़ाई: पैक्स सचिवों की कलमबंदहड़ताल शुरू, बांह में काली पट्टी बांधकर किया विरोध–

एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
error: Content is protected !!